{"_id":"662d22f3a422ad6c350935c2","slug":"cloudy-in-the-morning-then-bright-sunshine-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-116899-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सुबह छाए बादल, फिर तेज धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सुबह छाए बादल, फिर तेज धूप
Sat, 27 Apr 2024 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 27 Apr 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
सुनसान पड़ा चरखी दादरी का बस स्टैंड रोड।
चरखी दादरी। क्षेत्र में शनिवार सुबह बादलवाही बनी रही जबकि इसके बाद तेज धूप खिली। शाम 6 बजे गर्मी का प्रकोप थोड़ा कम हुआ। दिन का अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया जबकि 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
बता दें कि शुक्रवार को हल्की ओलावृष्टि के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव आया है। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल तक बूंदाबांदी की आशंका जता रखी है। उसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ना शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार मई प्रथम सप्ताह में गर्मी अपने तेवर दिखाने शुरू कर देगी। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री की गिरावट देखने को मिली।
वहीं, आपदा प्रबंधन ने भी सभी सरकारी विभागों के लिए गाइडलाइन जारी कर रखी है ताकि तापमान बढ़ने पर आमजन व वन्य प्राणियों के लिए पेयजल व अन्य संकट न बढ़ने पाए। पहले से ही लोगों को जागरूक कर दिया जाए और व्यापक प्रबंध कर लिए जाए। वहीं, रबी की फसलों की कढ़ाई का कार्य अब अंतिम चरण में है। चार-पांच दिन में किसान कढ़ाई के काम से निपट जाएंगे। पिछले दिनों बारिश होने की वजह से काम बाधित हो गया था।