फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cloudy and cloudy showers

Charkhi Dadri News: बादल छाने के साथ गिरी बौछारें, 4.6 डिग्री लुढ़का तापमान

Mon, 24 Jun 2024 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 24 Jun 2024 09:24 PM IST
विज्ञापन
Cloudy and cloudy showers
चरखी दादरी। क्षेत्र में सोमवार को दोपहर तक उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर के बाद मौसम में बदलाव आया और बादल छा गए। कुछ स्थानों पर बौछारें गिरीं, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले चार- पांच दिनों में प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इसके बाद मानसून के भी समय पर पहुंचने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल रहा है। नमीयुक्त हवाओं का दबाव बना हुआ है। इस माह के अंत तक मानसून की बारिश होने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। एक जुलाई तक सभी जिलों में मानसून पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


बिजली-पानी की कमी से सूख रहीं फसलें : जगत सिंह

बाढड़ा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एवं पीआरडीबी बैंक निदेशक जगत सिंह बाढड़ा ने सोमवार को कई जगह जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि बिजली-पानी संकट के कारण किसानों की कपास और अन्य फसलें सूखने लगी हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली-पानी संकट बड़ी समस्या बन चुका है। जिले के प्रतिनिधि और अधिकारी मौन हैं। उन्होंने कहा कि कामकाज के लिए आमजन को भटकना पड़ रहा है। सरकारी विभागों की भर्ती प्रक्रिया बाधित है। भाजपा सरकार से नाराज प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed