फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Clouds in the sky, 0.2 degree drop in minimum temperature

आसमान में छाए रहे बादल, 0.2 डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Clouds in the sky, 0.2 degree drop in minimum temperature
आसमान में छाए बादल। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में बुधवार को भी सर्दी का सितम जारी रहा। दोपहर बाद मौसम में बदलाव आ गया और आसमान में बादल छा गए। कुछ देर तक सूर्य और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 13.5 और न्यूनतम 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान मंगलवार के मुकाबले 0.2 डिग्री लुढ़क गया और अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने वीरवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

विगत दिनों की बारिश के बाद से ही जिले में सर्दी ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। बुधवार को भी दोपहर बाद से आसमान में बादल छाए रहे। शीतलहर ने ठंडक का अहसास कराया तो शाम होते ही ठंड एक बार फिर बढ़ गई। पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी एवं क्षेत्रीय मौसम वैज्ञानिक चंद्रमोहन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण दो पवनों के मेल से सूर्य और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चल रहा है। हल्की धूप से शीतलहर से कुछ राहत मिली है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 19 जनवरी रात और 20 जनवरी की सुबह तक अंबाला, पंचकूला, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, रोहतक और एनसीआर दिल्ली के क्षेत्रों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि दक्षिणी हरियाणा के जिलों में केवल बादलवाही बनी रहेगी। 21 जनवरी को मध्यम श्रेणी का नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस भारत में पर्वतीय क्षेत्रों से प्रवेश करेगा इससे पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने जा रहा है। इस कारण पछुआ पवनों का मिलन दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं से होगा और मैदानी राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed