{"_id":"68e9689995ad3cd92d0fdb2e","slug":"clerk-arrested-red-handed-while-accepting-a-bribe-of-rs-4000-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-146038-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: लिपिक 4000 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: लिपिक 4000 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Sat, 11 Oct 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। चंपापुरी स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में शुक्रवार दोपहर को एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने कार्रवाई करते हुए अकाउंट ब्रांच में लिपिक को 4 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अजय जींद का रहने वाला है और उसकी नियुक्ति फिलहाल चरखी दादरी जिले में जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में थी।
यह कार्रवाई ठेकेदार की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जय सिंह निरीक्षक के नेतृत्व में की। जय सिंह के अनुसार ठेकेदार ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दी थी कि उससे बिल पास करने के लिए अकाउंट ब्रांच में कुल रकम का एक प्रतिशत रिश्वत के रूप में मांगा जा रहा था। रिश्वत नहीं देने पर उसकी फाइल पिछले तीन हफ्ते से रोकी हुई थी।
ऐसे में अनिल ने परेशान होकर इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो के कार्यालय में दी। इसके बाद वहां से टीम गठित की गई और शुक्रवार दोपहर को आरोपी अजय को टीम ने चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।