फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cleanup drive conducted at 1 AM; 70 tonnes of garbage removed, yet heaps of filth remain in the streets

Charkhi Dadri News: रात एक बजे चला सफाई अभियान, 70 टन कूड़ा उठा, गलियों में अब भी गंदगी का अंबार

Tue, 25 Aug 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 25 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Cleanup drive conducted at 1 AM; 70 tonnes of garbage removed, yet heaps of filth remain in the streets
शहर के सरदार झाड़ू सिंह चौक पर फिर से लगे कूड़े के अंबार। - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर जारी खींचतान के बीच प्रशासन ने रविवार देर रात मोर्चा संभाल लिया। रात करीब एक बजे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से शहर के प्रमुख स्थानों पर जमा कूड़े के ढेर हटवाए गए। महेंद्रगढ़ चुंगी, कॉलेज रोड, नई अनाज मंडी, बस स्टैंड रोड सहित कई प्रमुख स्थानों से कचरा उठाया गया। रातभर चले अभियान में करीब 70 टन कचरे का उठान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

कई जगह पर कूड़े के अंबार
सबसे अहम बात यह रही कि कर्मचारियों और प्रशासन के बीच किसी प्रकार का टकराव नहीं हुआ। मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से कूड़े के बड़े ढेर तो हटा दिए गए लेकिन शहर की सफाई व्यवस्था अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

दरअसल, प्रशासन का अभियान मुख्य रूप से प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों तक सीमित नजर आया। शहर के कई वार्डों, कॉलोनियों और अंदरूनी गलियों में अब भी कूड़ा जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झाड़ू ना लगने से सड़कों पर बिखरा कूड़ा
कई दिनों से नियमित सफाई न होने से सड़कों के किनारे और खाली स्थानों पर कचरा फैला हुआ है। लोगों का कहना है कि मुख्य सड़कों से कूड़ा उठाने से तस्वीर कुछ सुधरी जरूर है लेकिन शहर के अधिकांश हिस्सों में हालात अभी भी चिंताजनक बने हुए हैं।
वहीं नियमित रूप से झाड़ू न लगने का असर भी साफ दिखाई दे रहा है। सड़कों पर पॉलिथीन, कागज और अन्य छोटा-मोटा कचरा बिखरा पड़ा है। इससे न केवल शहर की सुंदरता पर ग्रहण लग रहा है बल्कि राहगीरों और दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई स्थानों पर हवा चलने के साथ कचरा इधर-उधर फैल रहा है।
शहर में निकला रोष मार्च
सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अब भी नाराज हैं। सोमवार सुबह कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय से लाला लाजपत राय चौक तक रोष मार्च निकाला और अपनी नाराजगी जाहिर की। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों का समाधान किए बिना समस्या का स्थायी हल संभव नहीं है।

वर्जन: प्रशासन की ओर से रात को कूड़ा उठान कर सफाई कर्मचारियों के साथ विश्वासघात कर रही है। प्रशासन आंदोलन को खत्म करना चाहता है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हैं मांगों को मांगे जाने तक हड़ताल जारी रहेगी।--- सूरज इकाई प्रधान सफाई कर्मचारी संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed