फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   class 12th student drowned in canal with friends

Charkhi Dadri News: दोस्तो के साथ नहर में नहाने गया 12वीं कक्षा का छात्र डूबा

Tue, 13 Jun 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 13 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
class 12th student drowned in canal with friends
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दोस्तों के साथ घिकाड़ा पंप हाउस पर नहाने आए मिसरी निवासी 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने नहर से शव बरामद कर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। जिले में तीन दिन के अंदर नहर में डूबने से मौत का यह दूसरा मामला है।
पुलिस के अनुसार मिसरी निवासी सोमबीर 12वीं कक्षा का छात्र था। सोमवार सुबह 11 बजे वो अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए घिकाड़ा पंप हाउस पर आया था। पंप हाउस पर पहुंचने के बाद उसने साथियों के साथ पानी में छलांग दी। सोमबीर ज्यादा तैरना नहीं जानता था और वो नहर में डूबने लगा। देखते ही देखते वो पानी के नीचे चला गया। इस दौरान उसके दोस्तों ने बचाव के लिए आवाज लगानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

वहीं, आवाजें सुनकर पंप हाउस के कर्मचारियों ने पानी के बहाव को कम करने के लिए उठान करने वाली मोटर बंद कर दी। इसके बाद सोमबीर को कर्मचारियों के सहयोग से बाहर निकाला गया। वहीं, मामले की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद सोमबीर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता बिजेंद्र के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दो भाइयों में छोटा था मृतक
जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि मृतक 12वीं का छात्र था और गांव के स्कूल में पढ़ता था। उन्होंने बताया कि मृतक दो भाइयों में छोटा था। सोमबीर का बड़ा भाई 12वीं पास करने के बाद कोचिंग ले रहा है।


- दो दिन पहले मैहड़ा में डूबा था किशोर
दो दिन पहले मैहड़ा के समीप नहर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई थी। मृतक लक्की मैहड़ा का ही रहने वाला था और दोस्तों के साथ नहाने गया था। वो भी तैरना नहीं जानता था। उसका शव 29 घंटे बाद नहर से बरामद किया गया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ था और इधर सोमवार को मिसरी निवासी छात्र के साथ हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed