{"_id":"65e222134f20ad71520f5f84","slug":"class-12th-sanskrit-subject-examination-concluded-peacefully-at-26-centers-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-114351-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 26 केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई बारहवीं की संस्कृत विषय की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 26 केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई बारहवीं की संस्कृत विषय की परीक्षा
Sat, 02 Mar 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा की संस्कृत विषय की परीक्षा शुक्रवार को 26 परीक्षा केंद्रों में संपन्न करवाई गई। वहीं शिक्षा बोर्ड की प्रश्नपत्र फ्लाइंग ने चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, लेकिन कहीं कोई अनियमितता नहीं मिली।
बता दें कि शुक्रवार को संस्कृत विषय की परीक्षा के लिए चरखी दादरी में 18 व बाढड़ा में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए। प्रश्नपत्र फ्लाइंग इंचार्ज सुरेंद्र कुमार की टीम ने गांव बिरहीकलां में दो व छपार में एक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इसी प्रकार पैंतावास कलां परीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया गया।
अधीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जब भी किसी परीक्षा केंद्र में बाहरी हस्तक्षेप देखने को मिलता है तो वहां फ्लाइंग टीम के एक सदस्य को पूरे समय के लिए केंद्र में ही छोड़ दिया जाता है ताकि नकल पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने बताया कि शहर में वैश्य स्कूल, आदर्श स्कूल गांधी नगर व राजकीय कन्या स्कूल में दो परीक्षा केंद्र बना रखे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को यूएमसी का कोई मामला सामने नहीं आया। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस जवान तैनात रहे। केंद्रों के अंदर ऑब्जर्वर की ड्यूटी लगा रखी है।