फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Class 11th students wins in tug of war

Charkhi Dadri News: रस्साकशी में कक्षा 11वीं के छात्रों ने 12वीं के खिलाड़ियों को हराया

Mon, 01 Jan 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 01 Jan 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Class 11th students wins in tug of war
चरखी दादरी। शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। शारीरिक शिक्षा अध्यापक विनय धायल और प्रमिला सांगवान ने बताया कि रस्साकशी में कक्षा 11वीं के छात्रों ने 12वीं के खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

बालक, बालिकाओं की कक्षावार एथलेटिक्स स्पर्धा हुई। कक्षा छह से आठवीं तक के बालक वर्ग में रुद्र और बालिका वर्ग में कक्षा सातवीं की निशा श्रेष्ठ एथलीट रहीं। कक्षा नौंवीं और दसवीं वर्ग में छात्र कुलदीप, कक्षा नौवीं से ग्यारहवीं वर्ग में दसवीं कक्षा की छात्रा खुशबू श्रेष्ठ एथलीट रहीं। कक्षा 11वीं के छात्र यश कादयान बालक वर्ग और इसी कक्षा की छात्रा सुनीता बालिका वर्ग में श्रेष्ठ एथलीट रहीं।
विज्ञापन

इससे पहले कांग्रेस के युवा नेता अनिल धनखड़, अधिवक्ता दुष्यंत कलकल और सत्येंद्र झांझड़िया ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सफल आयोजन के लिए प्राचार्य सुरेश कुमार यादव ने अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में एनसीसी प्रभारी संदीप फौगाट, संजय शास्त्री, अध्यापक मनोज अहलावत, प्रदीप शर्मा, संजय मित्तल, अर्चना, सोनिका, डाॅ. करण सिंह, कैलाश रोहिल्ला, जसवीर छिल्लर आदि का सहयोग रहा।
फोटो 25
शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल स्कूल चरखी दादरी में आयोजित खेल प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते शिक्षक। स्रोत : संंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed