फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Clash between two groups in Charkhi Dadri Civil Hospital see video

अस्पताल बना अखाड़ा: जमकर चले लात-घूसे... बुजुर्ग को भी नहीं बक्शा, चरखी दादरी में दो गुटों में हुआ दंगल, Video

Mon, 17 Feb 2025 03:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 17 Feb 2025 03:16 PM IST
सार

हरियाणा के चरखी दादरी नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी रूम के बाहर रविवार रात दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूसे चले। नौबत यह पहुंच गई कि दोनों पक्ष लड़ते-लड़ते इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के कक्ष में घुस गए।

विज्ञापन
Clash between two groups in Charkhi Dadri Civil Hospital see video
दो गुटों में मारपीट। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी के नागरिक अस्पताल अखाड़ा बन गया। अस्पताल में दो गुटों के बीच जमकर दंगल हुआ। जमकर लात-घूसे चले। यहां तक कि एक बुजुर्ग व्यक्ति को भी नहीं बक्शा, उसे भी थप्पड़ मारे गए। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर जमकर हाथ पैर चला रहे हैं।

विज्ञापन


नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी रूम के बाहर रविवार रात दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूसे चले। नौबत यह पहुंच गई कि दोनों पक्ष लड़ते-लड़ते इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के कक्ष में घुस गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। वहीं, घटनाक्रम के बाद भी पुलिस टीम मदद के लिए न पहुंचने का आरोप है और सीएमओ डॉ. राजविंद्र मलिक ने एसपी अर्श वर्मा से भी इस संबंध में बातचीत की। वहीं, लड़ाई-झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को शिकायत भी दी है।
विज्ञापन




चिकित्सक डॉ. संदीप की माने तो रविवार रात वो इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी पर थे। उसी दौरान खेड़ी सनवाल गांव से झगड़े में घायल एक युवक को लेकर उसके परिजन व परिचित पहुंच गए। उसके बाद दूसरे पक्ष भी वहां आ गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते नौबत मारपीट तक पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हाथ उठाया और लड़ते हुए चिकित्सक डॉ. संदीप के कक्ष में घुस गए। वहां भी उन्होंने मारपीट की और बवाल काटने के बाद दोनों पक्ष बाहर आ गए।

 वहीं, सोमवार को नागरिक अस्पताल में रात को हुए घटनाक्रम की चर्चा रही। वहीं, सीएमओ डॉ. राजविंद्र मलिक ने चिकित्सकों से बातचीत की। सीएमओ ने बताया कि घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं, मारपीट में जो एंबुलेंस चालक शामिल रहा है, उसके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed