फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Clasess are going on in condom bulding in Charkhi Dadari

75 बच्चे दूसरे स्कूल में नहीं किए शिफ्ट, अभिभावकों ने पाठशाला में जड़ा ताला

Mon, 02 Sep 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Clasess are going on in condom bulding in Charkhi Dadari
पाठशाला गेट को ताला जड़कर नारेबाजी करते अभिभावक। - फोटो : CharkhiDadri
17 लाख का बजट आने के एक साल बाद भी प्राथमिक पाठशाला का जीर्णोद्घार न होने से खफा अभिभावकों ने सोमवार सुबह मेन गेट पर ताला जड़ दिया। तालाबंदी के दौरान बच्चे अंदर ही मौजूद रहे। करीब पौने दो घंटे के बाद सिटी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अभिभावकों को आश्वासन देकर गेट का ताला खुलवाया। इससे पहले अभिभावकों ने शिक्षा विभाग अधिकारियों और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। इन अभिभावकों ने गत वीरवार को भी पाठशाला में पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

शिवलाल, संजय, मूूर्ति देवी, बाला देवी, दर्शना, बिमला, चंद्रमुखी, नान्ही देवी, शकुंतला, संतोष, श्रीनिवास, मुकद्दर, अमित, उमेश, हीरानंद, जोगेंद्र, राधेश्याम, राहुल, प्रहलाद व देशराज आदि अभिभावकों का कहना है कि पाठशाला की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है और इसके बावजूद कक्षाएं यहीं लगाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पाठशाला में 75 बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहे हैं और बच्चों के स्कूल जाने से लेकर वापिस घर आने तक अभिभावकों को चिंता रहती है। उन्होंने बताया कि कबीर नगर में सन 1952 में धर्मशाला बनाई गई थी। 1974 में यहां प्राइमरी स्कूल शुरू कर दिया गया था। अभिभावकों ने बताया कि प्राइमरी स्कूल शुरू हुए 44 साल हो चुके हैं और पिछले कई सालों से बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। पहले पाठशाला के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर कक्षाएं लगती थीं लेकिन इमारत के जर्जर होने से हादसे के डर से अब नीचे ही कक्षाएं लग रही हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों ने बताया कि पाठशाला के जीर्णोद्घार के लिए करीब एक साल पहले 15 लाख का बजट भी आ चुका है लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है। वहीं, उनके बच्चों को डर के साये में पढ़ाई करनी पड़ रही है। इन अभिभावकों ने बताया कि पाठशाला का जीर्णोद्घार कार्य शुरू करने के लिए यहां पढ़ने वाले करीब 75 बच्चों को समीपवर्ती स्कूल में शिफ्ट करने में भी अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं। इस संबंध में डीसी से मिलकर भी गुहार लगा चुके हैं लेकिन हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े दस बजे पाठशाला के सामने एकत्र हुए अभिभावक
अभिभावकों ने बताया कि पाठशाला का जीर्णोद्घार कार्य शुरू कराने से पहले बच्चों को समीपवर्ती दूसरे स्कूल में शिफ्ट किया जाना है। पिछले लंबे समय से मांग उठाने के बाद भी बच्चों को किसी दूसरे स्कूल में शिफ्ट नहीं किया जा रहा। इसके चलते सुबह साढ़े दस बजे अभिभावक पाठशाला के सामने एकत्र हुए और सुबह 11 बजे मेन गेट को ताला जड़ दिया। करीब सवा 12 बजे कार्यवाहक सिटी थाना प्रभारी कृष्णपाल अपनी टीम सहित पाठशाला पहुंचे। उन्होंने आधा घंटे अभिभावकों से बातचीत की और अंत में उन्हें मंगलवार को ही बच्चों को दूसरे स्कूल में शिफ्ट कराने का आश्वासन देकर दोपहर पौने एक बजे ताला खुलवा दिया।

कार्यवाहक सिटी थाना प्रभारी कृष्णपाल ने कहा कि यह पाठशाला शहीद दलबीर सिंह राजकीय स्कूल के प्रधानाचार्य के अधीन है। उन्होंने मंगलवार को ही बच्चों को बधवाना गेट प्राइमरी स्कूल में शिफ्ट करने की बात कही और मैंने ये आश्वासन अभिभावकों को दिया था। इससे संतुष्ट होकर उन्होंने ताला खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed