फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   cjm inspected jail

Charkhi Dadri News: जेल का निरीक्षण करने पहुंचे सीजेएम, बंदियों से की बातचीत

Fri, 20 Sep 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 20 Sep 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
cjm inspected jail
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजीव काजला वीरवार को पहुंचे झज्जर जिला कारागार, व्यवस्थाओं का किया अवलोकन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम संजीव काजला ने वीरवार को झज्जर जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से बातचीत की और जेल में की गईं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बंदियों से बातचीत करते हुए सीजेएम संजीव काजला ने कहा कि जेल में किसी बंदी को कानूनी सहायता की आवश्यकता है तो प्राधिकरण उनकी मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि आरोपी मामूली केस में कानूनी सहायता न मिलने के कारण लंबे समय से जेल में रह रहा है तो वह विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता ले सकता है।
विज्ञापन

जेल परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे सीजेएम ने पुरुष बैरक का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कैदियों के रहन-सहन संबंधी व्यवस्थाएं जांचने के साथ खाना और पीने के पानी के प्रबंध समेत पुस्तकालय व सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। इस अवसर पर जेल उप अधीक्षक सेवा सिंह व जंगशेर मलिक समेत अमित अत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 37
झज्जर जेल में बंद बंदियों से बातचीत करते दादरी सीजेएम संजीव काजला। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed