फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   civic issuse,charkhi dadri news,old age pension

तीन दिन से फैमिली आईडी की साइट बंद पेंशन धारक बुजुर्ग धक्के खाने को विवश

Mon, 25 Jan 2021 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
civic issuse,charkhi dadri news,old age pension
बुजुर्गों को सम्मान भत्ता लेने के लिए 29 जनवरी तक जिला समाज कल्याण विभाग में फैमिली आईडी और आधार कार्ड की स्वयं सत्यापित प्रति जमा करवानी है। निर्धारित समयावधि पूरी होने में चार दिन ही शेष हैं। जबकि पिछले तीन दिनों से परिवार पहचान पत्र की साइट नहीं चल पा रही है, जिसके चलते बुजुर्गों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा 21 जनवरी को प्रेस विज्ञप्ति के जरिये आगामी 29 जनवरी तक विभाग के कार्यालय में सभी पेंशन धारकों को परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड की स्वयं सत्यापित प्रति जमा करने के निदेश दिए थे। जिले में 172 गांवों में एक लाख ऐसे पात्र पेंशन धारक हैं, जो जिला समाज कल्याण विभाग के जरिये सम्मान भत्ता लेते हैं।
विज्ञापन

बुजुर्ग मूल सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, नत्थू सिंह तंवर और गीता देवी ने बताया कि पिछले 3 दिनों से फैमिली आईडी भी नहीं बन रही है। सीएससी पर जाने पर साइट नहीं चलने की बात कही जा रही है। अनेक बुजुर्ग तो बैंक तक ही पेंशन लेकर आने में असमर्थ है। ऐसे में दादरी मुख्यालय पर उनके लिए पहुंचना आसान काम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग बोले: प्रशासन गांव स्तर पर करें व्यवस्था
बुजुर्गों का कहना है कि सरकार और प्रशासन को गांव स्तर पर पंचायतों के माध्यम से फैमिली आईडी और आधार कार्ड की स्वयं सत्यापित प्रति लेकर विभाग में भेजने की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे बुजुर्गों और विधवाओं और दिव्यांगों को धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।
साइट नहीं चलने की शिकायत मिली
जिला सीएससी इंचार्ज विक्रम यादव का कहना है कि उनके पास भी साइट नहीं चलने की शिकायत आई है। हरियाणा परिवार पहचान पत्र की साइट का सर्वर चंडीगढ़ से संचालित किया जाता है। इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

बढ़वा दी जाएगी समय सीमा: एसडीएम
एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने कहा कि जिला समाज कल्याण विभाग से बात करके फैमिली आईडी और आधार कार्ड की प्रति जमा करने की समय सीमा बढ़वा दी जाएगी। तब तक जिन केे पास फैमिली आईडी है वो जमा करवा दें। साथ ही गांव स्तर पर सरपंचों के माध्यम से बुजुर्गों के कागजात जमा करवाने की व्यवस्था करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed