{"_id":"64d5373433dae1bf090ab187","slug":"city-council-employees-will-do-only-cleaning-agency-will-handle-garbage-collection-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-4421-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नगर परिषद कर्मचारी करेंगे केवल सफाई, कचरा उठान का काम संभालेगी एजेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नगर परिषद कर्मचारी करेंगे केवल सफाई, कचरा उठान का काम संभालेगी एजेंसी
Fri, 11 Aug 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में खड़े ऑटो टिप्पर।
चरखी दादरी। शहर में आज से सफाई की नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके अनुसार पहली बार शहर को स्वच्छ बनाने में कोई एजेंसी भागीदार बनेगी। आज से नगर परिषद के 206 कर्मचारी सफाई करेंगे जबकि एजेंसी की टीमें घरों के अलावा डंपिंग स्टेशन से कचरे का उठान करेंगी। शुक्रवार से लागू होने वाली व्यवस्था के मद्देनजर नगर परिषद ने अपने 22 वाहन वीरवार को एजेंसी को सौंप दिए।
बता दें कि सरकार ने प्रदेश में ये व्यवस्था लागू की है। अन्य जिलों में तो एजेंसी अपना काम शुरू कर चुकी है जबकि दादरी जिला मुख्यालय पर ये सेवा आज से शुरू होगी। वीरवार को एजेंसी के अधिकारी नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और वहां उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात की। वहीं, कार्याें को लेकर भी दोनों पक्षों में बातचीत हुई ताकि तालमेल बना रहे और शहर की व्यवस्था प्रभावित न हो। दूसरी ओर नगर परिषद ने कुछ वाहन अपने पास रखकर ज्यादातर वाहन एजेंसी को दे दिए हैं।
नई व्यवस्था के अनुसार आज से डोर-टू-डोर कचरे का उठान एजेंसी के कर्मचारी करेंगे। शहर में मकानों की संख्या करीब 35 हजार है और आज से इन घरों से कचरा उठाने की कमान एजेंसी के हाथ में होगी। इसके अलावा शहर में विभिन्न क्षेत्रों पर बने डंपिंग यार्ड से कचरा उठान का काम भी एजेंसी का रहेगा। हालांकि नगर परिषद के कर्मचारी सड़कों और गलियों की सफाई करेंगे और वहां से उठाया गया कचरा डंपिंग प्वाइंट तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
ये वाहन सौंपे एजेंसी को
नगर परिषद के पास 19 ऑटो टिप्पर ऑन रोड हैं। इनमें से 17 ऑटो टिप्पर एजेंसी को दिए गए हैं। पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली हैं जिनमें से तीन एजेंसी को दे दिए हैं। इसके अलावा एक लोडर और एक डंपर प्लेजर भी एजेंसी को दिया गया है। नगर परिषद ने स्वीपिंग मशीन अपने पास रखी है।
नगर परिषद के पास ये हैं सफाई संबंधी संसाधन
संसाधन-संख्या
ट्रैक्टर-ट्रॉली- 05
लोडर 1
डंपर प्लेजर 1
ऑटो-टीपर 19
तीन पहिया रिक्शा 20
हाथ रेहड़ी 40
स्वीपिंग मशीन-1
सफाई कर्मचारी-206
शहर से 20 टन निकलता है प्रतिदिन कचरा
दादरी शहर की बात करें तो यहां की आबादी करीब एक लाख है। शहर से प्रतिदिन करीब 20 टन कचरा निकलता है। शहर से प्रतिदिन 15 ट्रॉली और 50 ऑटो टिप्पर कचरा निकलता है। प्रतिदिन नगर परिषद के वाहन कचरा उठान के लिए करीब 350 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। दो शिफ्ट में शहर की सफाई की जाती है और उस दौरान कचरे का भी उठान होता है।
शुक्रवार सुबह से एजेंसी भी अपना काम शुरू कर देगी। नगर परिषद के कर्मचारी सफाई करेंगे जबकि कचरे का उठान एजेंसी करेगी। वीरवार को हमने 22 वाहन एजेंसी को सौंप दिए हैं।
बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद