फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CIA staff arrested a youth with illegal pistol and cartridges

Charkhi Dadri News: सीआईए स्टाफ ने अवैध पिस्तौल, कारतूस के साथ युवक को किया काबू

Wed, 10 Dec 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 10 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
CIA staff arrested a youth with illegal pistol and cartridges
चरखी दादरी। ऑपरेशन हॉटस्पॅाट डोमिनेशन के तहत दादरी सीआईए स्टाफ ने एक युवक को अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि दादरी सीआईए स्टाफ में तैनात हेड कांस्टेबल विकास, सिपाही प्रदीप के साथ सोमवार को समसपुर चौक के समीप गश्त कर रहे थे। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ दादरी-झज्जर रोड पर नेशनल हाईवे 152डी फ्लाईओवर के नीचे खड़ा है और कहीं जाने की फिराक में है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक युवक खड़ा दिखाई दिया। युवक ने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ। युवक की पहचान झज्जर जिले के गांव मलिकपुर निवासी आकिश उर्फ अंकुश उर्फ कालू के रूप में हुई है। युवक के पास लाइसेंस न मिलने पर पुलिस ने पिस्तौल व कारतूस को अपने कब्जे में लेकर उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed