फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CIA-2 unit started for the prevention of heinous crimes

जघन्य अपराधों की रोकथाम के लिए सीआईए-2 यूनिट शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
CIA-2 unit started for the prevention of heinous crimes
सीआईए-2 का उद्घाटन करते एसपी दीपक गहलावत। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने सोमवार को कपूरी रोड पर एंटी व्हीकल एवं पीओ स्टाफ (अस्थायी सीआईए यूनिट-2) का शुभारंभ किया। इसकी कमान एसआई शमशेर सिंह को साैंपी गई है और आवश्यक स्टाफ भी नियुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए यूनिट-2 के उद्घाटन के बाद एसपी ने यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान बारीकी से जानकारी लेते हुए पुलिस कर्मचारियों को रखरखाव व स्वच्छता के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक बताया कि अपराधों की रोकथाम के लिए अब सीआईए की दो यूनिट शुरू कर गई है। सीआईए यूनिट-2 में आवश्यक स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने कहा कि लोकल पुलिस आमतौर पर कानून व्यवस्था ड्यूटी, वीआईपी ड्यूटी, अपराधों की रोकथाम व अन्य अनुसंधान में व्यस्त रहती है। जघन्य अपराधियों व वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए इस यूनिट की स्थापना की गई है, ताकि हर हाल में अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी सीआईए यूनिट-2 व अनुसंधानकर्ताओं को अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक पालन करने और अभियोगों में प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएसपी जोगेंद्र सिंह, सीआईए यूनिट प्रभारी एसआई शमशेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed