{"_id":"68ab70f9a897f9d1930e46d6","slug":"chowkidar-making-announcements-was-taken-hostage-villagers-reached-badhra-police-station-charkhi-dadri-news-c-21-1-hsr1041-694999-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मुनादी कर रहे चौकीदार को बनाया बंधक, बाढड़ा पुलिस थाने पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मुनादी कर रहे चौकीदार को बनाया बंधक, बाढड़ा पुलिस थाने पहुंचे ग्रामीण
Mon, 25 Aug 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
कादमा। गांव निमड़-बडेसरा में पंचायत आयोजन के लिए मुनादी कर रहे चौकीदार को गांव के ही एक व्यक्ति की ओर से बंधक बनाने और केस में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। रविवार को ग्रामीणों ने पहले गांव में पंचायत आयोजित की और उसके बाद बाढड़ा पुलिस थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत करवाया।
निमड़ बडेसरा सरपंच प्रतिनिधि बिजेंद्र ने बताया कि उनके गांव में दो लोगों का रुपयों का लेनदेन का आपसी विवाद चल रहा है। उसी को लेकर गांव में पंचायत आयोजित की जानी थी। पुलिस थाने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से चौकीदार सूबे सिंह गांव में मुनादी कर रहा था। उसी दौरान जिस व्यक्ति के खिलाफ पंचायत बुलाई गई थी उक्त व्यक्ति ने चौकीदार को अपने घर के अंदर बुला लिया और उसके साथ गाली-गलौज किया और केस में फंसाने की धमकी दी। डायल 112 पर कॉल कर पुलिस भी बुलाई गई और उसके खिलाफ शिकायत दी।
चौकीदार ने सरपंच को इसकी शिकायत देकर श्रीराम नामक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के लिए ग्राम पंचायत की ओर से पुलिस थाने में शिकायत देने की मांग की गई।