फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chirag Haat: Women showed skills in rural environment

चिराग हाट : ग्रामीण परिवेश में महिलाओं ने दिखाया हुनर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Chirag Haat: Women showed skills in rural environment
दंगल गर्ल ने खरीदी चूड़ी....चिराग हाट में लगी स्टॉल पर चूड़ी देखतीं दंगल गर्ल बबीता फौगाट। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। हुनरमंद महिलाओं को बाजार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से किला मैदान में चिराग हाट आयोजित की गई। हाट को ग्रामीण परिवेश के रूप में सजाया गया, जिसमें गांवों की महिलाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इसमें ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ीं वस्तुओं और परंपराओं की झलकियां देखने को मिलीं। 16 स्वयं सहायता समूह ने हाट में अपनी स्टॉलें लगाकर हाथ से निर्मित उत्पादों की बिक्री की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचीं बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला ने महिलाओं द्वारा बनाए गए घरेलू साज-सज्जा के सामान का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं जब सशक्त होंगी, तो प्रदेश व देश स्वयं ही सशक्त होने की दिशा में आगे बढ़ेगा। विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि चिराग हाट महिलाओं के उत्थान की दिशा में एक अभूतपूर्व कदम है और मेरा सौभाग्य है कि महिलाओं को आगे बढ़ाने की मेरी दिली इच्छा को उपायुक्त प्रदीप गोदारा के मार्गदर्शन में दादरी प्रशासन ने पूरा किया है। हाट में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत उन महिलाओं को मौका दिया गया है, जिनकी आमदनी एक लाख रुपये से कम है। उन्होंने बताया कि धन की कमी और पर्याप्त संसाधन न होने के कारण अनेक महिलाओं को उनका हुनर दिखाने के लिए उचित मंच नहीं मिल पाता है। ऐसी महिलाओं की मदद करना ही पहली बार लगाई गई इस हाट का मुख्य उदेश्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। महिलाओं को अपना काम शुरू करने के लिए लोन की सुविधा दी जा रही है। जिससे नारी शक्ति को आगे बढ़ने व आत्मनिर्भर बनने के लगातार अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने महिलाओं को प्रेरणा देते हुए कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, बस आगे बढ़ने का प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अनुरोध किया कि वे मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का लाभ उठाने के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर एडीसी मुनीष नागपाल, उपायुक्त की पत्नी वंदना गोदारा, महिला विकास निगम की चेयरपर्सन बबीता फौगाट, सुशीला कटारिया, एसडीएम डॉ. वीरेंद्र अहलावत, सीटीएम नरेंद्र कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश सभ्रवाल, स्वाति अग्रवाल, बृजमोहन, सूरज बेनीवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी गीता सहारण, राजवंती यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिराग हाट में महिलाओं को मिलेगा निशुल्क बाजार: डीसी
समारोह में डीसी प्रदीप गोदारा ने कहा कि आज समय बदल चुका है और वर्तमान समय में महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में कम नही है। चिराग हाट में महिलाओं को एक निशुल्क बाजार मिलेगा। जो महिलाएं हुनरमंद तो हैं, लेकिन संसाधनों का अभाव झेल रही हैं, उनको यहां कला के प्रदर्शन का अवसर प्रदान किया जाएगा। चिराग हाट में उनको निशुल्क दुकानें उपलब्ध करवाई गई हैं और ये महिलाएं हर सप्ताह के अंत में यहां अपने सामान की बिक्री कर सकेंगी। इससे निश्चित तौर पर उनकी आमदनी भी बढ़ेगी। हाट का मकसद ग्रामीण महिलाओं की आय को बढ़ाना और उनकी कारीगरी को जनता के सामने लाना है।
किला मैदान की खाली जगह अस्थायी रूप से चिराग हाट के लिए होगी इस्तेमाल
उपायुक्त ने बताया कि प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि किला मैदान में खाली पड़ी जगह को अस्थायी रूप से चिराग हाट के लिए प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने इस आयोजन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त मुनीष नागपाल तथा हर उस अधिकारी एवं कर्मचारी का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भूमिका निभाई।

हाट में ये दिखी कारीगरी
चिराग हाट में महिलाओं ने हाथ से बुने हुए कपड़े, विभिन्न प्रकार के आचार, ब्यूटी पार्लर किट, चित्रकारी, दरी बनाने आदि की कारीगरी पेश की। विधायक नैना चौटाला और डीसी प्रदीप गोदारा उनकी कारीगरी के मुरीद हो गए।

चिराग हाट में महिला सहायता समूह की ओर से बनाए गए ऊंट के पास खड़े होकर पत्नी वंदना गोदारा के साथ फोट

चिराग हाट में महिला सहायता समूह की ओर से बनाए गए ऊंट के पास खड़े होकर पत्नी वंदना गोदारा के साथ फोट- फोटो : CharkhiDadri

   स्टॉल का अवलोकन करतीं विधायक नैना चौटाला।

स्टॉल का अवलोकन करतीं विधायक नैना चौटाला।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed