फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chief Minister's flying squad got 439 bags of mustard more than the stock in the godown.

Charkhi Dadri News: गोदाम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को स्टॉक से सरसों के 439 बैग ज्यादा मिले

Wed, 07 Jun 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 07 Jun 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad got 439 bags of mustard more than the stock in the godown.
कोहलावास गोदाम में जांच करने पहुंची टीम। 
चjखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में संयुक्त टीम ने कोहलावास स्थित हैफेड के गोदाम पर मंगलवार को साढ़े 10 घंटे तक जांच की। इससे पहले सोमवार रात भी यहां ढाई घंटे तक टीम डेरा डाले रही। करीब 13 घंटे चली जांच के दौरान गोदाम में सरसों के 439 बैग स्टॉक से ज्यादा पाए गए। वहीं, यहां सरसों लेकर आने वाले गाड़ी चालकों ने भी गोदाम में तैनात कर्मचारियों पर गाड़ी खाली करने की एवज में चार से पांच बैग की मांग करने का आरोप लगाया। यहां व्याप्त अनियमितताओं को देखते हुए हैफेड मैनेजर संदीप देशवाल ने बौंदकलां थाना पुलिस से गोदाम में तैनात एक निजी कंपनी के तीन कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में हैफेड मैनेजर संदीप देशवाल ने बताया कि कोहलावास स्थित गोदाम में सरसों और गेहूं का भंडारण किया जाता है। इस गोदाम के रख-रखाव का ठेका हैफेड ने एलटीसी कंपनी को दे रखा है। यहां बजरंग, समुद्र सिंह और संजय नामक तीन कर्मचारी तैनात हैं जो सरसों के बैग लेकर आने वाली गाड़ियों को खाली कराते हैं। संदीप देशवाल ने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में मार्केट कमेटी और खाद्य पूर्ति एवं नियंत्रक विभाग की संयुक्त टीम ने यहां दबिश दी। कार्रवाई के लिए बौंदकलां एडीओ सुशील कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

टीम यहां सुबह 9 बजे पहुंची। यहां गाड़ियां की लंबी कतार लगी मिली। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के समक्ष यहां मौजूद वाहन चालकों ने कर्मचारियों पर गाड़ी जल्दी खाली करने की एवज में रिश्वत के तौर पर सरसों के बैग मांगने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं टीम की जांच में सामने आया कि गोदाम में आई खराब सरसों को वापस भेजने की बजाय कर्मचारी गोदाम में ही रखवा लेते थे। इस संबंध में आढ़तियों ने बाकायदा शिकायत की और शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने यहां दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं मिली गड़बड़ी
सोमवार रात साढ़े सात से दस बजे तक टीम ने कोहलावास गोदाम में जांच की। वहीं, मंगलवार सुबह 9 से शाम साढ़े 7 बजे टीम यहां डेरा डाले रही। इस दौरान यहां सरसों के 6,48,819 बैग पाए गए जबकि स्टॉक अनुसार यहां 6,48,380 बैग मिलने चाहिए थे। यहां 439 बैग स्टॉक से अधिक पाए गए।

ट्रक चालकों ने किया प्रदर्शन
एकतरफ गोदाम में संयुक्त टीम जांच कर रही थी तो दूसरी ओर यहां व्याप्त अनियमितताओं को लेकर ट्रक चालकों ने नारेबाजी की। टीम के समक्ष ट्रक चालकों ने गोदाम में तैनात कर्मचारियों पर उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया।



इस संबंध में शिकायतें मिली थीं जिन पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में गोदाम में जांच की गई। जांच के दौरान सरसों के 439 बैग ज्यादा मिले। इस संबंध में बौंदकलां थाने में शिकायत दी गई है।
-संदीप देशवाल, परचेज मैनेजर, हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed