फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chief Minister's flying squad found bad rasgulla at the sweet store, dug a pit and buried it

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को मिष्ठान भंडार पर रसगुल्ले मिले खराब, गड्ढा खोदकर दबवाया

Thu, 15 Jun 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 15 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad found bad rasgulla at the sweet store, dug a pit and buried it
कादमा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में गठित संयुक्त टीम ने कादमा स्थित एक मिष्ठान भंडार पर दबिश दी। इस दौरान यहां लोहे के चार टीन में रखे रसगुल्ले खराब पाए गए। जिन्हें टीम ने नष्ट करवा दिया। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से यहां से मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए। जांच के दौरान यहां बिजली निगम की टीम को कोई अनियमितता नहीं मिली जबकि प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड की ओर से संचालक को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब सवा 12 बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में गुप्तचर विभाग, प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड, खाद्य सुरक्षा विभाग और बिजली निगम की संयुक्त टीम कादमा स्थित शिव मिष्ठान भंडार पर पहुंची। टीम को यहां संचालक हाजिर मिला। जांच के दौरान यहां 20 किलो पनीर, 130 किलो खोवा, 100 किलो गुलाब जामुन, 660 किलो रसगुल्ला, 425 किलो चमचम तैयार मिली। इसके अलावा यहां 500 लीटर दूध मिला। जांच के दौरान टीम को लोहे के चार टीन में रखे रसगुल्ले खराब मिले, जिन्हें नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

बिजली निगम की टीम ने जांच की तो सामने आया कि मिष्ठान भंडार संचालक ने 49.5 किलोवाट का लोड लिया हुआ है जबकि जांच में 36.26 किलोवाट लोड यहां पाया गया। निगम की जांच में कोई अनियमितता नहीं पाई गई जबकि एनओसी न होने पर प्रदूषण विभाग की ओर से संचालक को नोटिस दिया गया। शाम करीब 5 बजे टीम कार्रवाई कर लौटी गई। इसके बाद टीम द्वारा श्री श्याम डेरी अचीना पहुंची जहां पर 400 किलोग्राम पनीर मिला। जिसके दौ सैँपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने पहुंची टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी, प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड से नवनीत भारद्वाज, बिजली निगम से सतबीर जेई और गुप्तचर विभाग प्रभारी इंस्पेक्टर जलधीर कलकल समेत अन्य कर्मचारी संयुक्त टीम में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed