{"_id":"5f9714518ebc3e9bbf6b4075","slug":"chief-minister-will-lay-foundation-stone-for-12-development-projects-worth-90-crores-today-charkhidadri-news-rtk5801951162","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं की मुख्यमंत्री आज रखेंगे आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं की मुख्यमंत्री आज रखेंगे आधारशिला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री 27 अक्तूबर को सुबह 11 बजे हिसार में आयोजित समारोह से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये दादरी जिला के निर्माण भवन का उद्घाटन करेंगे और 12 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके लिए स्थानीय लघु सचिवालय परिसर के पिछले प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त राजेश जोगपाल ने बताया कि समारोह में जिला के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि दादरी जिले की 13 विकास परियोजनाएं शामिल हैं, जिनकी लागत लगभग 90 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री दादरी रेस्ट हाउस परिसर में बनाए निर्माण भवन का उद्घाटन करेंगे। इसकी लागत दो करोड़ 18 लाख 98 हजार रुपये है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से शहर के दूषित पानी की निकासी के लिए दादरी एसटीपी नंबर दो समसपुर बाईपास रोड से बिछाई जाने वाली एचडीपीई लाइन के कार्य की आधारशिला भी रखी जाएगी। बाकरा हैड से आगे ड्रेन नंबर आठ तक डाले जाने वाली इस पाइपलाइन पर 37 करोड़ 70 लाख की राशि खर्च होगी।
राजेश जोगपाल ने बताया कि दादरी जिला की अन्य विकास योजनाओं में तीन करोड़ 69 लाख 64 हजार रुपये की लागत आएगी। सांकरोड से झिंझर तक सड़क के पुनर्निर्माण पर आठ करोड़ 15 लाख 23 हजार रुपये, नीमली से सांवड़ तक सड़क का सुधारीकरण, गांव मंदौला से डाढी बाना व डाढी छिल्लर तक छह करोड़ 21 लाख 47 हजार रुपये सड़क का पुनर्निर्माण, पांच करोड़ 40 लाख 92 हजार की लागत से नौरंगाबास से कादमा गोशाला तक की सड़क का निर्माण, गांव हंसावास खुर्द से गांव ऊण तक छह करोड़ 41 लाख से सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
बिरही खुर्द से झोझूकलां तक अपग्रेड होगी सड़क
मुख्यमंत्री दो करोड़ 41 लाख 42 हजार रुपये की लागत से गांव बिरही खुर्द से गांव झोझूकलां तक सड़क को अपग्रेड करने की भी आधारशिला रखेंगे। छपार से झोझू तक रोड निर्माण पर चार करोड़ 11 लाख 91 लाख की लागत आएगी। गांव पांडवान, मानकावास और पैंतावास तक पांच करोड़ 62 लाख 89 हजार रुपये की लागत से दोबारा सड़क बनाई जाएगी।