{"_id":"62c33752265f364bb11cc9c0","slug":"chief-minister-flying-squad-raided-two-ice-cream-factories-in-the-city-charkhidadri-news-hsr635860943","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने शहर में आइसक्रीम बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने शहर में आइसक्रीम बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में मारे छापे
विज्ञापन
चरखी दादरी। सीएम प्लाइंग व खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न भागों में आइसक्रीम बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में छापेमारी की। इस दौरान तीन सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। मिलावट की आशंका को लेकर टीम ने यह छापेमारी की है। इसे लेकर आइसक्रीम विक्रेताओं में भी हड़कंप मचा रहा। मिलावट के सामान को लेकर खादय आपूर्ति विभाग समय- समय पर छापेमारी करता आ रहा है। मिठाई आदि की दुकानों पर छापेमारी कर सैंपल लिए जाते हैं। पिछले दिनो दाल में भी मिलावट आ मामला सामने आया था। आइसक्रीम में विभिन्न कलर का इस्तेमाल होता है जिसमें विभिन्न प्रकार के रसायनों का प्रयोग किया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक माने जाते हैं। आइसक्रीम का स्वाद बढ़ाने के लिए भी अलग से अनावश्यक पदार्थो का इस्तेमाल होता रहा है।
इस समय समय गर्मी सीजन चल रहा है ऐसे में लोग आइसक्रीम का सेवन भी ज्यादा संख्या में कर रहे हैं। शहर के विभिन्न भागों में छोटी व बड़ी आइसक्रीम की दुकानें बाजारों में स्थित हैं। खासकर बच्चे आइसक्रीम का ज्यादा सेवन करते हैं। मिलावट की आशंका को देखते हुए सीएम प्लाइंग व खादय आपूर्ति विभाग की टीम ने शहर के बस स्टैंड व घिकाड़ा रोड क्षेत्र में चल रही आइसक्रीम की दो फैक्ट्रियों में औचक छापेमारी की। टीम के आने पर मालिकों व कर्मचारियों में अफरा- तफरी मच गई। टीम मेें शामिल खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर डॉ.दीपक कुमार ने बताया कि टीम ने दोनो फैक्ट्रियों से तीन सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा। डॉ.दीपक कुमार ने बताया कि इन फैक्ट्रियों से तैयार माल को शहर के विभिन्न भागों में छोटी व बड़ी दुकानों पर सप्लाई किया जाता रहा है। सड़कों पर मोबाइल रेहड़ीधारक भी इन आइसक्रीम की बिक्री करते हैं। अधिकारियों की टीम में सीएम फ्लाइंग से अनूप सिंह,डीआई जलधीर सिंह,एसआई बलबीर सिंह, नरेंद्र कुमार,सतेंद्र व रामनिवास शामिल रहे।