फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chief Minister flying squad raided liquor vend, prepared report and sent it

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शराब ठेका पर मारा छापा, रिपोर्ट तैयार कर भेजी

Sun, 07 Apr 2024 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 07 Apr 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister flying squad raided liquor vend, prepared report and sent it
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को दादरी रोड स्थित शराब ठेका पर छापा मारा। टीम ने सरकार के निर्देशों की अवहेलना करने पर ठेके की रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई की अनुशंसा के साथ उच्चाधिकारियों को भेजी है।
सभी नेशनल हाईवे से शराब के ठेके 220 मीटर दूरी पर स्थापित कर बिक्री करने का आदेश है। क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शराब ठेकेदार इन नियमों का पालन नहीं कर रहे। ऐसे में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता प्रभारी जयप्रकाश सांगवान, उपनिरीक्षक दिनेश सांगवान व आबकारी विभाग के निरीक्षक संजय कुमार की टीम ने शराब ठेके पर छापा मारा और हाईवे से उचित दूरी का आकलन किया।
विज्ञापन

टीम में शामिल अधिकारियों ने इस मामले में लापरवाही व मनमानी बरतने पर विशेष रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग के आयुक्त कार्यालय को भेजी है। आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि शराब बिक्री मामले में किसी तरह की अनियमितता को स्वीकार्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed