फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chhathi' festival celebrated at Shiva temple; Prasad distributed to devotees

Charkhi Dadri News: शिव मंदिर में मनाया छठी महोत्सव, श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

Wed, 09 Sep 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 09 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Chhathi' festival celebrated at Shiva temple; Prasad distributed to devotees
चरखी दादरी। रोहतक रोड स्थित शिव मंदिर में महाकाल सेवा समिति की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपरांत छठी महोत्सव का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से जुड़े इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक वातावरण देखने को मिला। समिति सदस्यों की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में श्रद्धालुओं को मीठे चावल और दाल का प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। चंपापुरी स्थित शिव मंदिर में आयोजित छठी महोत्सव को लेकर महाकाल सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि जन्माष्टमी के बाद भगवान श्रीकृष्ण की छठी मनाने की परंपरा के तहत यह आयोजन सातवीं बार किया गया है।
विज्ञापन

समिति की ओर से समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य लोगों को धार्मिक परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। छठी महोत्सव के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। समिति सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाओं को संभाला और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। आयोजन में वेदपाल, कमल शर्मा, मास्टर श्योराम, सूबेदार ओमप्रकाश, टोनी जांगड़ा, प्रदीप, बबलू समसपुर, जगवीर सिंह, राजू, सोनू और हरिओम सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। समिति पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed