फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chhath festival begins today with Nahai-Khaay, the main celebration will be held on the 27th

Charkhi Dadri News: आज नहाय-खाय के साथ शुरू होगा छठ पर्व, 27 को होगा मुख्य समारोह

Sat, 25 Oct 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 25 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival begins today with Nahai-Khaay, the main celebration will be held on the 27th
छठ पर्व के लिए प्रचार अभियान चलाते पूर्वांचल जल कल्याण बिहार सेवा संघ के पदाधिकारी। संवाद
फोटो 15 : छठ पर्व के लिए प्रचार अभियान चलाते पूर्वांचल जल कल्याण बिहार सेवा संघ के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेठ हरबिलास चौक पर बनया गया है घाट, सांस्कृतिक कार्यक्रम पर्व में भरेंगे उत्साह और आस्था का रंग
चरखी दादरी।
छठ पर्व आज से 28 अक्तूबर तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। चार दिवसीय पर्व शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। पर्व के लिए शहर में पूर्वांचल जल कल्याण बिहार सेवा संघ की ओर से प्रचार अभियान शुरू किया गया और अतिथियों को निमंत्रण दिया गया।
27 अक्तूबर को दादरी के सेठ हरबिलास चौक पर घाट बनाते हुए शाम साढ़े पांच से सात बजे तक कार्यक्रम आयोजित कर अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। यहां पर समारोह की अध्यक्षता लखमीचंद बधवानियां करेंगे। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर संजू बाबा समस्तीपुर के सानिध्य में समारोह का आयोजन होगा। इसमें मुख्य रूप से असम के कामाख्या से श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर मां कामाक्षी उपस्थित होंगी। भोजपुरी गायक गणेश मिश्रा, कल्पना सोनी तथा स्थानीय गायक भजनों की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

संघ के प्रधान चिंटू ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि के रूप में दादरी विधायक सुनील सांगवान, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर, पूर्व पार्षद रविंद्र सिंह गुप्ता, समाजसेवी रवि गर्ग बधवानियां, दिलबाग सिंह बिठलिया, नप चेयरमैन बक्शीराम सैनी, पार्षद नवीन बिंदल, नितिश ऐरण आदि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के प्रचार अभियान में इस अवसर पर निर्दोष, दिनेश, छोटेलाल, अरुण, सुरेंद्र, नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न होगा पर्व
सेवा संघ के प्रधान चिंटू ने बताया कि 25 अक्तूबर को पहले दिन नहाय-खाय के साथ छठ पर्व शुरू होगा। अगले दिन 26 अक्तूबर को खरना किया जाएगा। अगले दिन 27 अक्तूबर की शाम को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 28 अक्तूबर को उदय होते हुए सूर्य को अर्ध्य देकर छठ पर्व संपन्न होगा।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed