{"_id":"660da08fc10aa77ed301a0a1","slug":"cheated-his-son-of-rs-8-lakh-on-the-pretext-of-getting-him-a-job-in-london-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-115805-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बेटे को लंदन में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगे 8 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बेटे को लंदन में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगे 8 लाख रुपये
Thu, 04 Apr 2024 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित के बेटे को मुंबई ले गया आरोपी, दस दिन रखने के बाद टिकट आने पर बुलाने का कहा वापस भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। बेटे को विदेश में नौकरी लगवाने के झांसे में आकर गांव बडराई निवासी लक्ष्मीनारायण से 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी का शिकार हो गया। आरोपी कृष्ण उर्फ बंटी पीड़ित के गांव का ही रहने वाला है। एसपी कार्यालय में दी गई शिकायत के आधार पर बाढड़ा थाना पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 406 व 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
लक्ष्मीनारायण ने बताया कि वह खेती करता है और उसका बेटा पवन 12वीं पास है। एक दिन गांव निवासी कृष्ण उर्फ बंटी उनके घर आया और पवन को विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। कृष्ण ने कहा कि विदेश में उसकी जान पहचान है और पहले पता होता तो वह उसे अब तक नौकरी लगवा चुका होता। इसके बाद उन्होंने बेटे की नौकरी की हामीं भर दी।
लक्ष्मीनारायण ने बताया कि कृष्ण ने पवन को लंदन में नौकरी लगवाने के लिए 10 लाख रुपये मांगे, लेकिन सौदा 8 लाख में तय हुआ। कृष्ण ने बताया कि पवन को डेढ़ लाख रुपये पगार मिलेगी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद 11 जून 2023 को उन्होंने कृष्ण के झांसे में आकर फोन पे के माध्यम से 1.50 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद 12 सितंबर को 46 हजार, 99 हजार, 30 हजार व 25 हजार रुपये दिए। फिर 20 सितंबर को एक लाख और 4 लाख रुपये कृष्ण के ताऊ करतार की मौजूदगी में अन्य लोगों की बही में लिखवाकर लिए। इसके बाद कृष्ण बेटे पवन को मुंबई ले गया। यहां उसे दस दिन रखा। इसके बाद आरोपी ने पवन से कहा कि अभी तो घर चलना पड़ेगा। जब टिकट आएगा तो वापस बुला लूंगा।
इसके बाद आरोपी ने अपना नंबर बंद कर लिया और अब गांव भी नहीं रहता है। उनका आरोप है कि कृष्ण ने झूठ बोलकर उनसे पैसों की ठगी की है। अब उन्होंने एसपी से इस मामले में संज्ञान लेकर पैसे बरामद कराने की गुहार लगाई।