फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhidadri news

स्वच्छता सर्वेक्षण: संसाधनों की कमी पड़ी भारी, प्रदेश में 58वें स्थान पर रहा दादरी शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
charkhidadri news
फोटो 40 शहर के बस स्टैंड रोड पर पड़े कचरे के ढेर में मुंह मारती गाय। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस सर्वे में दादरी शहर को प्रदेश में 58वीं रैंक मिली है जबकि गत वर्ष दादरी शहर 43वें पायदान पर रहा था। इस बार रैंकिंग में नीचे जाने का कारण नगर परिषद के पास संसाधनों की कमी और बेपटरी सफाई व्यवस्था है। वहीं, नगर परिषद अधिकारियों का तर्क है कि जल्द ही संसाधनों की कमी दूूर कर दी जाएगी और इसके बाद सफाई व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि सफाई संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सर्वे हुआ था। यह सर्वे सरकार की ओर से कराया गया था जिसमें प्रदेश के सभी 22 जिलों के 91 शहरों को भी कवर किया गया था। इस सर्वेक्षण का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया है। इसमें दादरी को 58वीं रैंक मिली है और पिछले साल के मुकाबले रैंक 15 पायदान नीचे गई है। ऐसे में नगर परिषद अधिकारियों को इस पर ध्यान देने की दरकार है। हालांकि नगर परिषद अधिकारी रैंकिंग नीचे जाने के कारण पर कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

- ये हैं संसाधन
संसाधन- संख्या
ट्रैक्टर-ट्रॉली-5
ऑटो टीपर- 25
लोडर-1
स्वीपिंग मशीन-1
डंपर प्लेजर-1
हाथ रेहड़ी 30
तीन पहिया रिक्शा-20
सफाई कर्मचारी की कमी
नगर परिषद के पास फिलहाल सफाई कर्मचारियों की कमी है और रैंकिंग ऊपर जाने का यह प्रमुख कारण है। शहर की आबादी के लिहाज से नगर परिषद को 300 से अधिक कर्मचारी चाहिए, लेकिन नगर परिषद के पास करीब 220 कर्मचारी ही हैं। हालांकि इस कमी को दूर करने के लिए एक एजेंसी हायर करने की योजना तैयार की जा चुकी है, जिसे जल्द ही सिरे चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले समय में शहर की सफाई व्यवस्था में काफी सुधार देखने को मिलेगा। जल्द ही डोर-टू-डोर कचरा उठान के लिए एजेंसी हायर की जाएगी और इसके लिए टेंडर आमंत्रित किया जा चुका है।
-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed