फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri's khapas will strengthen the protest going on at Jantar Mantar

Charkhi Dadri News: जंतर-मंतर पर चल रहे धरने को मजबूत करेंगी चरखी दादरी की खापें

Sat, 29 Apr 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 29 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Charkhi Dadri's khapas will strengthen the protest going on at Jantar Mantar
चरखी दादरी। यौन शोषण मामलों में मोर्चा खोले बैठे पहलवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए शुक्रवार सुबह चरखी दादरी जिले की खापों और संगठनों के पदाधिकारी जंतर-मंतर पहुंचे। शाम तक खाप पदाधिकारी वहां डेरा डाले रहे और प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का हर स्थिति में साथ देने व जंतर-मंतर धरना को मजबूती देने का आश्वासन देकर वहां से लौटे।
विज्ञापन

समसपुर स्थित संतरा देवी शिक्षण महाविद्यालय के सामने से 12 गाड़ियों में सवार 60 लोग दिल्ली के लिए रवाना हुए। जंतर-मंतर कूच करने वालों में फौगाट खाप-19, सांगवान खाप-40, श्योराण खाप-25, हवेली-12, चिड़िया-5 समेत विभिन्न जनसंगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। सुबह करीब साढ़े 9 बजे 12 वाहनों में सवार 60 लोगों ने जंतर-मंतर के लिए कूच किया।
विज्ञापन

जंतर-मंतर पर पहलवानों से वार्ता कर लौटे खाप पदाधिकारियों ने कहा कि हर लड़ाई में दादरी जिले की खापें पहलवानों के साथ हैं। जंतर-मंतर धरनास्थल पर लोगों की तादाद बढ़ाने के लिए खापें जिले के गांवों में संपर्क अभियान चलाएंगी और इसके तहत लोगों को धरनास्थल पर पहुंचने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसकी पुष्टि सांगवान खाप-40 सचिव नरसिंह डीपीई ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये पहुंचे जंतर-मंतर
फौगाट खाप की ओर से प्रधान बलवंत फौगाट, सचिव सुरेश फौगाट, प्रवक्ता शमशेर फौगाट, सांगवान खाप-40 से सचिव नरसिंह डीपी, किसान सभा से रणधीर कुंगड़, रणधीर घिकाड़ा, आचार्य देवी सिंह, कमलेश भैरवी समेत विभिन्न गांवों के लोग जंतर-मंतर पर पहुंचे।

- पहलवानी की बदौलत नेता बनी बबीता, बहन का साथ देकर पहुंचे धरनास्थल पर
बलवंत फौगाट फौगाट खाप पदाधिकारियों ने भाजपा नेत्री एवं प्रकरण जांच कमेटी की सदस्य बबीता फौगाट को पद की लालसा छोड़कर चचेरी बहन विनेश फौगाट के पास धरनास्थल पर पहुंचने का सुझाव दिया। खाप प्रधान बलवंत फौगाट ने कहा कि बबीता फौगाट पहलवानी की बदौलत ही राजनेता बनी हैं। हम तो इतना ही कहेंगे कि बबीता को धरनास्थल पर पहुंचकर बहन विनेश फौगाट और साथी पहलवानों का साथ देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed