{"_id":"65899c8cfb95bb38c90ca6f8","slug":"charkhi-dadri-worker-dies-after-being-hit-by-speeding-scorpio-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से श्रमिक की मौत, ट्रॉला से भी टकराई गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से श्रमिक की मौत, ट्रॉला से भी टकराई गाड़ी
Mon, 25 Dec 2023 08:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 25 Dec 2023 08:45 PM IST
सार
शहर का कबीर नगर निवासी श्रमिक रामपुरा गांव के समीप सीमेंट के कट्टों से भरा ट्रॉला साइड में लगवा रहा था। स्कॉर्पियोश्रमिक को टक्कर मारने के बाद ट्रॉला से भी टकराई।
विज्ञापन
मृतक मनीष। ट्रॉला से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई स्कॉर्पियो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी के रामपुरा के समीप सीमेंट के कट्टों से भरा ट्रॉला साइड में लगवा रहे एक श्रमिक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने टक्कर मार दी। सुबह दस बजे हुए हादसे में शहर के कबीर नगर निवासी श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि असंतुलित स्कॉर्पियो ट्रॉला से भी टकरा गई। अटेला कलां चौकी पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। हादसे का कारण तेज रफ्तार और धुंध बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शहर के कबीर नगर निवासी मनीष (32) सोमवार सुबह अपने भाई विक्रम समेत मनजीत व प्रदीप के साथ रामपुरा सीमेंट के कट्टों से भरा ट्रॉला खाली करवाने गया था। जब मनीष ट्रॉला साइड में लगवाने लगा तो भिवानी की तरफ से एक स्कॉर्पियो आई। स्कोर्पियो ने पहले मनीष को टक्कर मारी और इसके बाद ट्रॉला से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में गंभीर रूप से घायल मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रॉला से टकराने के बाद स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने उसके भाई विक्रम के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और पोस्टमार्टम के बाद मनीष का शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
रामपुरा के समीप हुए हादसे का कारण तेज रफ्तार और कोहरा बताया जा रहा है। इस हादसे में परिवार ने अपना मुखिया खो दी। मनीष के ढाई और चार साल की बेटी है।