फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri will be a separate district in Aadhar card, UADI has given recognition

आधार कार्ड में अलग जिला होगा चरखी दादरी, यूएडीआई ने दी मान्यता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Charkhi Dadri will be a separate district in Aadhar card, UADI has given recognition
चरखी दादरी। चरखी दादरी को अब आधार कार्ड पर जिला के रूप में मान्यता मिल गई है। इससे पहले तक आधार कार्ड पर जिले का नाम भिवानी लिखा हुआ आता था।
विज्ञापन

उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने आधार कार्ड की संचालक एजेंसी यूएडीआई ने अभी तक दादरी को अलग जिला नहीं बनाया था। जिस कारण जिला वासियों के आधार कार्ड में जिला भिवानी लिखा हुआ आता था। इसके लिए नगराधीश अमित मान व सुशासन सहयोगी दिनेश कुमार ने यूएडीआई सहित पोस्टल डिपार्टमेंट से भी काफी पत्राचार किया गया। आधार कार्ड में दादरी जिला दिखाने के लिए यहां के विभिन्न पोस्ट ऑफिस के पिन कोड नंबर भी यूएडीआई के सॉफ्टवेयर में डलवाए गए। इसके बाद जाकर इस कार्य में सफलता हासिल हुई है। दादरी निवास चाहें तो किसी भी सीएससी सेंटर में जाकर अपने आधार कार्ड में भिवानी की जगह चरखी दादरी अपडेट करवा सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि आधार कार्ड में चरखी दादरी का नाम आने के बाद जिलावासियों को भी काफी सहूलियत होगी और उनका व्यक्तिगत पहचान का रिकार्ड दुुरुस्त हो सकेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस तरह के प्रयास कर रहा है कि सभी क्षेत्रों और सरकार के हर विभागीय स्तर पर चरखी दादरी को प्रदेश का एक जिला मुख्यालय मानकर सेवाएं व सुविधाएं प्रदान की जाए। अभी भी कुछ मामलों में इसे भिवानी से जोड़ा जा रहा है, उदाहरण के तौर डीएपी आवंटन में दादरी को भिवानी से अलग नहीं किया गया था। जिसे भविष्य में अलग किया जाएगा। आधार कार्ड में चरखी दादरी का देश के मानचित्र पटल पर आना जिलावासियों के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed