{"_id":"61c367b5153e1a503027a8b3","slug":"charkhi-dadri-the-administration-acquired-the-land-for-the-construction-of-the-drain-charkhidadri-news-hsr6201151106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस फोर्स और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई नाला निर्माण के लिए जमीन अकिग्रहण की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस फोर्स और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई नाला निर्माण के लिए जमीन अकिग्रहण की कार्रवाई
विज्ञापन
प्रशासन ने अधिगृहीत की नाला निर्माण के लिए जमीन
निर्विरोध चली कार्रवाई, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स मौके पर ही मौजूद
झोझूकलां (चरखी दादरी)। कस्बे में नाला निर्माण के लिए बुधवार को प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई की। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हुई कार्रवाई का कोई विरोध नहीं हुआ। इससे अब नाला निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस पहले पहुंची टीम को विरोध के चलते लौटना पड़ा था।
गौरतलब है कि झोझूकलां में नाले का निर्माण होना है। नाले के निर्माण के लिए कुछ जगह तो पहले ही अधिगृहीत की जा चुकी है, जबकि कुछ भाग के लिए जमीन अधिगृहीत की जानी बाकी थी। कुछ समय पहले जमीन अधिग्रहण करने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया था। विरोध को देखते हुए टीम को वापस पड़ा था। इस कार्रवाई के लिए उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुभाषचंद्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया और उन्हें पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए थे। इस निर्देश का पालन करते हुए टीम बुधवार सुबह मौके पर पहुंची और जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई की। स्थिति पर नजर रखने के लिए झोझूकलां थाना प्रभारी भी अपनी टीम समेत मौजूद रहे, लेकिन किसी भी ग्रामीणों ने कोई ऐतराज नहीं किया और कार्रवाई निर्विरोध चली। संवाद