फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri: Superintendent of Police listened to the problems of the soldiers

Charkhi Dadri: पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जवानों की समस्याएं, निपटान का दिया आदेश

Thu, 14 Nov 2024 11:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Nov 2024 11:45 PM IST
सार

लघु सचिवालय में वीरवार को पुलिस विभाग की ओर से जिलास्तरीय कल्याण गोष्ठी आयोजित की गई।

विज्ञापन
Charkhi Dadri: Superintendent of Police listened to the problems of the soldiers
लघु सचिवालय में आयोजित गोष्ठी में जवानों की समस्या सुनते एसपी अर्ष वर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी दादरी में लघु सचिवालय में वीरवार को पुलिस विभाग की ओर से जिलास्तरीय कल्याण गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अर्ष वर्मा भी गोष्ठी में मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों से विभागीय समस्याओं के की जानकारी ली और इनके निवारण संबंधी दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


गोष्ठी में एसपी ने पुलिस कर्मचारियों को विभाग की ओर से दी जा रहीं सुविधाओं की जानकारी भी ली। इसके अलावा पुलिस जवानों को एसपी ने थाना व चौकियों में स्वच्छता का ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र निपटान किया जाए और यदि आवश्यक हो तो उच्च अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए पत्र लिखा जाए।
विज्ञापन


अर्ष वर्मा ने कहा कि पुलिस थाना व चौकियों में पुलिसकर्मियों की जो भी जरूरी जरूरतें हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाए। पुलिसकर्मी 24 घंटे ड्यूटी देते हैं और ऐसे में उनकी मूलभूत सेवाओं का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। बैठक में जिले के पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed