{"_id":"61b4f045602cf1301f384dc0","slug":"charkhi-dadri-sports-nursery-will-start-after-18-charkhidadri-news-hsr619172719","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल बाद फिर खुलेंगी जिले की खेल नर्सरियां, 13 और 14 को होंगी ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल बाद फिर खुलेंगी जिले की खेल नर्सरियां, 13 और 14 को होंगी ट्रायल
विज्ञापन

13 दिसंबर को विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों पर लड़कों की और 14 दिसंबर को ली जाएगी लड़कियों की ट्रायल, एक नर्सरी में 25 खिलाड़ियों का किया जाएगा चयन
चरखी दादरी। करीब डेढ़ साल से बंद खेल नर्सरियों को खेल विभाग अब दोबारा से खोलने जा रहा है। इन नर्सरियों में खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित होगी जिसका शेड्यूल तैयार कर विभाग ने सार्वजनिक कर दिया है। एक नर्सरी में 25 खिलाड़ियों का चयन होगा और खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ये नर्सरियां शुरू की जा रही हैं।
वालीबॉल, कुश्ती, खो-खो, हैंडबॉल, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, फुटबाल, हॉकी व कबड्डी के लिए स्थापित की गईं नर्सरियों में दो आयुवर्ग में खिलाड़ियों का चयन होगा। जिला खेल अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि आठ से 14 और 15 से 19 आयु वर्ग में खिलाड़ियों का नर्सरियों के लिए ट्रायल के जरिये चयन होगा। इन नर्सरियों में विशेषज्ञों की ओर से इन खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि खेल प्रशिक्षक प्रशिक्षण केंद्रों पर ही 13 दिसंबर को लड़कों की और 14 दिसंबर को लड़कियों की ट्रायल लेंगे।
उन्होंने बताया कि जिम्नास्टिक खेल की ट्रायल वैश्य स्कूल दादरी में, एथलेटिक्स की ट्रायल बलिदान स्टेडियम, राजीव गांधी खेल परिसर झोझूकलां और राजीव गांधी खेल परिसर चांदबास में होगी। फुटबॉल की ट्रायल फुटबाल स्टेडियम में होगी। हॉकी की लड़कों की ट्रायल राजीव गांधी खेल परिसर अचीना और लड़कियों की ट्रायल बौंदकलां राजकीय स्कूल में होगी। हैंडबॉल की लड़कों की ट्रायल कालूवाला स्टेडियम में होगी। कबड्डी खेल में केवल लड़कियों की ट्रायल होगी जो खेल स्टेडियम आदमपुर, गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूली दादरी व राजकीय हाई स्कूल मोरवाला में होगी।
विज्ञापन
- खो-खो, कबड्डी और कुश्ती की यहां होगी ट्रायल
खो-खो में केवल लड़कोे की ट्रायल ली जाएगी जो बलिदान स्टेडियम में होगी। वॉलीबाल में लड़कों की ट्रायल होगी जिसे राजीव गांधी खेल परिसर मकड़ाना, राजीव गांधी खेल परिसर चांदबास व राजकीय स्कूल बलकरा में होगी। कुश्ती खेल के लड़के व लडकियो की ट्रायल नरेश अखाड़ा बौंद कलां में होगी जबकि केवल लड़को की ट्रायल हनुमान अखाड़ा फतेहगढ़ में होगी। बॉक्सिग की ट्रायल चरखी दादरी के बॉक्सिंग सेंटर पर होगी।
- ये दस्तावेज साथ लाएं खिलाड़ी
ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड की फोटो प्रति, जन्म प्रमाण पत्र फोटो प्रति और एक पासपोर्ट आकार का फोटो लेकर ट्रायल स्थल पर पहुंचना होगा।