{"_id":"6685b64eb37f2404b40ea1f4","slug":"charkhi-dadri-remained-first-in-the-state-in-registering-attendance-on-mis-portal-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-119876-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एमआईएस पोर्टल पर हाजिरी दर्ज करने में चरखी दादरी प्रदेश में रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एमआईएस पोर्टल पर हाजिरी दर्ज करने में चरखी दादरी प्रदेश में रहा प्रथम
Thu, 04 Jul 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 04 Jul 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। विद्यालय शिक्षा निदेशालय पंचकूला के निर्देशानुसार प्रत्येक सरकारी विद्यालय को प्रत्येक दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति संख्या एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करनी होती है। बुधवार को एमआईएस पोर्टल पर हाजिरी दर्ज करने में जिला चरखी दादरी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। केवल दो विद्यालय राजकीय प्राइमरी विद्यालय बेरला व राजकीय प्राइमरी विद्यालय काकड़ोली सरदारा को छोड़कर जिले के हर सरकारी विद्यालय की हाजिरी एमआईएस पोर्टल पर दर्ज हुई है।
जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने बताया कि किसी भी विद्यालय में अध्ययन कार्य सुचारू रूप से तभी चल सकता है, जब विद्यार्थी विद्यालय में उपस्थित हो। विद्यार्थियों की विद्यालय में 95 प्रतिशत से अधिक हाजिरी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निदेशालय ने यह कदम उठाया है। विद्यालय प्रमुखों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय प्रमुखों के साझा प्रयास से ही यह संभव हो पाया है कि एमआईएस पोर्टल पर हाजिरी दर्ज करवाने में जिला चरखी दादरी प्रथम स्थान पर है।