फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

Charkhi Dadri News: शहर में लोहे के पोल बदलना भूला बिजली निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
फोटो:19 शहर के रेलवे रोड पर लगे लोहे के पोल। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। कई बार मांग उठने के बाद भी बिजली निगम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगे लोहे के पोल नहीं बदले हैं। गत मानसून सीजन में इन पोल में करंट आने से लोगों ने इन्हें तत्काल हटाकर दूसरे पोल लगाने की मांग उठाई थी, जो अब तक परवान नहीं चढ़ी है। संवाददाता ने जायजा लिया तो सामने आया कि कई जगहों पर तो झुके हुए लोहे के पाले पर बिजली ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं और इनके चलते कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

शहर के रेलवे रोड, पुराना दिल्ली रोड, पुराना बस स्टैंड के पास, बस स्टैंड रोड व भगवान परशुराम चौक के पास दशकों पुराने लोहे के पोल लगे हुए है। बारिश के दिनों में इनमे करंट आने के कारण कई गोवंश चपेट में आकर दम तोड़ चुके है। वहीं, शहर के रोहतक रोड व बस स्टैंड रोड पर तो लोहे के पोलों पर ही बिजली ट्रांसफार्मर रखे हुए है।यहां पोल झुके हुए हैं और कभी भी इनके गिरने से कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

गो सेवक रिंपी फौगाट, राजेश सोनी, विजय कुमार व संजय कुमार आदि ने बताया कि लोहे के पोल बदलवाने के लिए वो कई बिजली निगम को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अभी तक शहर में ये पोल जस के तस हैं। उन्होंने बताया कि हर साल इन पोल में करंट आने से गोवंश दम तोड़ते हैं, लेकिन इसके बाद भी बिजली निगम अधिकारी इन्हें बदलने की जहमत नहीं उठा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिये...किस जगह लगे हैं कितने पोल
केस:1- रेलवे रोड पर लगे हैं लोहे के 9 पोल
शहर के रोहतक रेलवे फाटक से पुरानी अनाज मंड़ी को जाने वाले मुख्य मार्ग से हर रोज साथ लगते गांव रावलधी, मिसरी, कमोद, मिर्च, लांबा, कोहलावास, जयश्री, सांवड़ व हिंडोल आदि गांव के लोग गुजरते हैं। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग पर 9 जगह लोहे के पोल लगे हैं और बिजली निगम कार्यालय भी इसी मार्ग पर है।
केस:2- पुराना दिल्ली रोड पर दुकानों के सामने हैं दो लोहे के पोल
शहर के पुराना दिल्ली रोड पर दुकानों के सामने दो लोहे के पोल लगे हुए हैं। स्थानीय दुकानदार सुधीर कुमार, प्रकाश चंद, ओमान्नद आदि ने बताया कि बारिश के दिनों में सीलन होने के कारण इन लोहे के पोल में करंट आता रहता है। पोल को हटवाने के लिए वो कई बार बिजली निगम कार्यालय में अधिकारियों से मिल चुके हैं।
केस:3- परशुराम चौक के पास लोहे के पोल पर है ट्रांसफार्मर
शहर के सबसे व्यस्त भगवान परशुराम चौक के समीप बस स्टैंड और रोहतक रोड पर लोहे के एच-पोल पर बिजली ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इन पोल की समय पर देखभाल नहीं होने से ये नीचे झुके हुए है। तेज आंधी के दौरान ये पोल कभी भी गिर सकते हैं और इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इन पोल को भी निगम ने नहीं बदला है।
लोग बोले : बारिश के दौरान आता है करंट, हो चुके हादसे
लोहे के पोल में करंट आने की अधिक संभावना रहती है। शहर के घूमने वाले कई गोवंश इनकी चपेट में आ चुके हैं। शहर में लगे लोहे के पोलों को हटवाने के लिए शिकायत भी सौंपी गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
-रिंपी फौगाट, गोसेवक
शहर में पिछले चार दशक पुराने लोहे के पोल लगे हुए हैं। बिजली निगम के अधिकारी कई बार इन्हें हटवाकर सीमेंट के पोल लगवाने के आश्वासन दे चुके हैं, लेकिन आज तक अधिकारियों ने ये आश्वासन पूरा नहीं किया।

-संदीप फौगाट, जिला व्यापार मंडल उपप्रधान
अधिकारी बोले
शहर में जो लोहे के पोल हैं वो 11 हजार केवी केबल के लिए लगाए हुए है। इन पोल में करंट आने की संभावना कम रहती है। अगर फिर भी कहीं दिक्कत है तो टीम को मौके पर भेजकर रिपोर्ट ली जाएगी और इसके बाद इन्हें बदलने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
-होशियार सिंह, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed