फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

Charkhi Dadri News: डॉ. कर्णवीर 11वीं बार बने नीमा के जिला प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
फोटो 04 नीमा जिला कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व सदस्य। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। नेशनल इंटिग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) जिला कार्यकारिणी की बैठक बाढड़ा रोड स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर मंथन किया गया। प्रधान पद के लिए डॉ. विजय शर्मा ने डॉ. कर्णवीर सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा और डॉ. सतीश सांगवान ने इसका अनुमोदन किया।
विज्ञापन

डॉ. सतीश सांगवान ने बताया कि बैठक में डॉ. कर्णवीर सिंह को 11वीं बार नीमा का प्रधान सर्वसम्मति से चुना गया। कार्यकारिणी के अन्य सदस्य भी निर्विरोध चुने गए। डॉ. विजय शर्मा को उप-प्रधान, डॉ. मनोज धनखड़ को सचिव, डॉ. आशा पाहवा को कोषाध्यक्ष, डॉ. देवेंद्र यादव को सह-सचिव बनाया गया। डॉ. संजीव मडिया, डॉ. सरिता प्रधान, डॉ. कृष्ण वर्मा को कानूनी कार्रवाई समिति सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

डॉ. विजय वशिष्ट ने बताया कि डॉ. कर्णवीर सिंह एक कुशल, अनुभवी व मेहनती संगठनकर्ता हैं। वह राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर नीमा की कार्यकारिणी में कार्य कर चुके हैं। वह राज्य स्तर पर उप-प्रधान पद पर भी कर चुके हैं। इस अवसर पर डॉ. रेखा शर्मा को सांस्कृतिक सचिव व डॉ. मधुबाला को सह-सचिव बनाया गया। डॉ. विनय सांगवान को खेल प्रकोष्ठ का सचिव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. रश्मि आर्य, डॉ. अंजू धनखड़, डॉ. सुधीर डागर, डॉ. सुनीता डागर, डॉ. विकास कलकल, डॉ. मधुबाला कलकल, डॉ. विनय, डॉ. एकता, डॉ. देवेंद्र, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. सुरेंद्र डाला, डॉ. अजय बौंदवाल, डॉ. कृष्ण वर्मा, डॉ. बाला मान, डॉ. मनोज व अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed