फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

Charkhi Dadri News: बाढ़डा में दर्शना डालावास बनीं प्रधान, बौंद खंड पंचायत समिति का चुनाव टला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
चरखी दादरी/बौंदकलां/बाढड़ा। बुधवार को बाढड़ा खंड पंचायत समिति प्रधान व उप प्रधान के चुनाव शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हुए। बाढड़ा खंड में दर्शना डालावास को सर्वसम्मति से प्रधान और भांडावा निवासी सुमन देवी को उप-प्रधान चुना गया। वहीं बौंदकलां पंचायत समिति प्रधान व उप प्रधान के चुनाव को स्थगित करना पड़ा। इसका कारण चुनाव अधिकारी डॉ. बलवंत सहारण का बीमार होना रहा। अब यहां 12 जनवरी को चुनाव होगा।
विज्ञापन

बौंद कलां खंड पंचायत समिति का प्रधान और उप-प्रधान चुनने का इंतजार अब लंबा हो गया है। जबकि बाढड़ा पंचायत समिति को बुधवार दोपहर तक प्रधान और उप-प्रधान मिल गया। एसडीएम कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. विरेन्द्र सिंह की देखरेख में प्रधान व उपप्रधान पद की चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। एसडीएम ने बाढड़ा ब्लॉक पंचायत समिति के उपस्थित हुए 18 सदस्यों से प्रधान व उपप्रधान पद की दावेदारी के लिए पूछा। सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित प्रधान पद पर वार्ड 12 से गांव डालावास निवासी दर्शना ने दावेदारी प्रस्तुत की। जबकि उप-प्रधान पद के लिए वार्ड 14 से गांव भांडवा निसासी सुमन देवी ने उम्मीदवारी जताई।
विज्ञापन

प्रधान व उपप्रधान पद के लिए एक-एक दावेदारी ही प्राप्त हुई और सभी सदस्यों ने प्रधान व उपप्रधान पद के उम्मीदवारों पर सहमति जताई। इस दौरान पुलिस की कड़ी घेराबंदी रही और किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसडीएम समेत राजनेताओं ने दी बधाई
निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने दोनों विजेता रही उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रमाण पत्र देने के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र मांढी, भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार, भिवानी कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन सुधीर चांदवास, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बलराम गुप्ता, शमशेर सिंह भी उपस्थित रहे।
- अब दो पंचायत समिति के चुनाव बाकी
जिले में चार खंड विकास पंचायत समिति हैं। दादरी खंड की पंचायत समिति की चुनाव प्रक्रिया पहले ही प्रयास में सिरे चढ़ गई थी जबकि बाढड़ा खंड पंचायत समिति का प्रधान व उप-प्रधान चुनने की प्रक्रिया दूसरे प्रयास में सिरे चढ़ी है। बौंद और झोझू खंड पंचायत समिति का प्रधान और उप-प्रधान चुनने के लिए एक-एक प्रयास हो चुका है और अब दूसरे प्रयास में यह प्रक्रिया सिरे चढ़ने की उम्मीद है।
मैं गत 24 दिसंबर को अंबाला स्थिति अपने घर आया था और उसी दिन से मुझे बुखार है। इसके चलते बौंद खंड पंचायत समिति का चुनाव स्थगित करना पड़ा। अगली तारीख सदस्यों को बता दी गई है।

-डॉ. बलवंत सहारण, कृषि विभाग उप निदेशक एवं बौंद खंड चुनाव अधिकारी
दर्शना डालावास को सर्वसम्मति से बाढड़ा खंड पंचायत समिति का प्रधान और सुमन देवी को उप-प्रधान चुना गया है। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हुई।
-विरेंद्र सिंह, बाढड़ा एसडीएम एवं खंड चुनाव अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed