फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

Charkhi Dadri News: हड़ताल पर रहे पटवारी और कानूनगो, दस्तावेज सत्यापन के लिए भटकते रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
फोटो: 04 धरने पर बैठे पटवारी एवं कानूनगो को संबोधित करता कर्मचारी नेता। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। पे- ग्रेड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर लगातार दूसरे दिन भी पटवारी व कानूनगो की हड़ताल जारी रही है। हड़ताल के चलते जरूरी कागजातों का सत्यापन करवाने आए विद्यार्थियों और अन्य लोगों को मायूस ही वापस लौटना पड़ा। वहीं, एसोसिएशन पदाधिकारियों ने हड़ताल के दौरान कलम उठाने वाले कर्मचारी पर जुर्माना लगाने का भी फैसला लिया और इसके चलते कर्मचारियों ने विद्यार्थियों के दस्तावेज तक सत्यापित नहीं किए।
विज्ञापन

पिछले दो साल से पे-ग्रेड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे जिले के पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान दूर-दराज गांवों से आए विद्यार्थी और अन्य जरूरी कागजातों का सत्यापन करवाने आए लोग इधर-उधर भटकते रहे। वहीं, हड़ताल पर बैठे पटवारियों ने अपनी कलम से किसी भी कागजात के सत्यापन से साफ मना कर दिया। विद्यार्थियों ने तो उनके समक्ष सत्यापन कार्य की अहमियत भी बताई, लेकिन बावजूद इसके उनका काम नहीं बन सका।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वो अपनी फाइलें लेकर तहसीलदार व एसडीएम के पास भी गए थे, लेकिन उन्होंने पटवारियों के पास जाने का हवाला देकर वापस भेज दिया। वहीं, पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन प्रधान कुलबीर छिल्लर का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं करती, तब तक वो अपनी तीन दिवसीय कलम छोड़ हड़ताल जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कर्मचारी नेताओं का मिला समर्थन
हड़ताल के दूसरे दिन सर्व कर्मचारी प्रधान कृष्ण कुमार, सर्व कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ प्रधान हवा सिंह, नंबरदार एसोसिएशन प्रधान राजेश कुमार व हेल्पिंग हेंड के प्रधान बलराम गुप्ता ने भी उनका जायज मांग का समर्थन किया है।
ये पटवारी रहे मौजूद
हड़ताल के दौरान पटवारी पवन फौगाट, हरिचरण सिंह, अमित जांगड़ा, कुलबीर सिंह, देवेंद्र सिंह, अशोक कुमार, गिरदावर राजेश कुमार, रविंद्र शर्मा, बाढड़ा ब्लॉक प्रधान रामभगत, रोहताश कुमार, बौंद रोड पटवारी विकास, प्रतीक जांघू, अनिल कुमार, रामअवतार, विजयपाल व शशि कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोई नहीं बनवाया पाया जाति प्रमाण पत्र तो किसी के दस्तावेजों का सत्यापन कार्य अटका
- मुझे जरूरी कार्य के लिए अपना ओबीसी प्रमाण पत्र बनवाना था। प्रमाण पत्र के लिए गांव के पटवारी द्वारा सत्यापन करना जरूरी है लेकिन पटवारियों की हड़ताल के चलते काम अधर में लटक गया है। अब प्रमाण पत्र बनवाने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।
-देवेंद्र कुमार, समसपुर
- जैसलमेर में बीएसएफ भर्ती है और अंतिम तारीख 30 दिसंबर है। मुझे वहां पहुंचना है और इसके लिए जाति प्रमाण पत्र की जरूरत है। अब हड़ताल के चलते हलका पटवारी कागजातों का सत्यापन नहीं कर रहा है और इसके चलते मैं जाति प्रमाण पत्र नहीं बनवा पा रहा हूं।
-संदीप कुमार, मैहड़ा
रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पटवारी से अपने कागजातों को सत्यापन करवाना था। इसके बाद ही मैं नेवी के लिए फार्म भर पाऊंगा। फार्म भरने की अंतिम तिथि में दो दिन ही शेष हैं, लेकिन हड़ताल के चलते मैं यह कार्य नहीं करवा पा रहा हूं।

-शिवम, इमलोटा
- आगमी दो जनवरी को बीएसएफ के लिए फिजिकल टेस्ट देने मुझे गुरुग्राम पहुंचना है। फिजिकल से पहले ओबीसी प्रमाण पत्र वहां जमा करवाना होगा। लेकिन हलका पटवारी हड़ताल पर होने के कारण कागजातों का सत्यापन होना मुश्किल लग रहा है।
-सचिन कुमार, इमलोटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed