फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

बार चुनाव : किसी भी दावेदार ने वापस नहीं लिया नामांकन फार्म, 11 मैदान में डटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
फोटो 12 कोर्ट परिसर स्थित अधिवक्ताओं के चैंबर। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सोमवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन था और किसी भी दावेदार ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। ऐसे में अभी भी 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हैं।
विज्ञापन

चुनाव निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट ओमप्रकाश सांगवान, सहायक अधिकारी एडवोकेट ओमप्रकाश पंवार व एडवोकेट पवन बंसल ने बताया कि 16 दिसंबर को जिला बार के प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सह सचिव व कोषाध्यक्ष के पद के लिए चुनाव होने हैं। जिसमें प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार व अन्य सभी पदों पर दो-दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि बार के 704 अधिवक्ता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान 16 दिसंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

जानिये...किस पद के लिए किसके बीच है जंग
प्रधान पद : 1. राकेश मैहड़ा 2. गिरेंद्र फौगाट 3. सुरेंद्र मैहड़ा
उपप्रधान 1. हरेंद्र लांबा 2. संदीप जांगड़ा
सचिव 1. अनिल फौगाट 2. कविता श्योराण
सहसचिव 1. रविंद्र सांगवान 2. संजीव सरोहा
कोषाध्यक्ष 1. पंकज सिंह 2.अमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed