{"_id":"638ced89c540a874802d4ea1","slug":"charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-hsr6488366119","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शोभायात्रा निकालकर लोगों को दिया गीता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शोभायात्रा निकालकर लोगों को दिया गीता का संदेश
विज्ञापन
फोटो- 43 गीता उत्सव के दौरान हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति देते हुए कलाकार।
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। शहर के रोजगार्डन में तीसरे दिन गीता जयंती उत्सव में झांकियां निकाली गई। शहर के विभिन्न भागों से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी, डीपीसी जलधीर कलकल अनेक गणमाण्य लोगों ने झांकियों का अवलोकन किया। इस दौरान सीटीएम नरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
गीता जयंती उत्सव के तीसरे दिन सुबह शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के माध्यम से गीता का संदेश दिया गया। शोभा यात्रा रोजगार्डन से शुरू होकर शहर के परशुराम चौक, मेन बाजार, रेलवे रोड होते हुए रोजगार्डन में संपन्न हुई। शोभा यात्रा में नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम, ब्रह्माकुमारी प्रेमलता सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों ने भी शिरकत की। शोभायात्रा के माध्यम गीता के ज्ञान का प्रचार व संदेश दिया गया।
तत्पश्चात अगले सत्र में रोजगार्डन में विभिन्न प्रकार की गीता आधारित झांकियां निकाली गई। आयुर्वेद विभाग की झांकी देखते ही बनती थी। इसी प्रकार आईटीआई की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। पीएनबी बैंक की झांकी के माध्यम से बैंक संबंधी योजनाओं का संदेश दिया गया। इसी प्रकार स्वास्थ्य पर आधारित झांकी के जरिये भी लोगों को संदेश दिया गया। ब्रह्माकुमारी आश्रम की ओर से आयोजित झांकी के माध्यम से गीता के अध्यात्मिक रहस्य के बारे में बताया गया। अगले चरण में गीता श्लोकाच्चारण किया गया। लोगों ने एक साथ गीता के श्लोकों का उच्चारण किया। सायंकालीन सत्र में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें भगवान शिव व पार्वती के विवाह को लेकर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। ओ मेरे यार सुदामा गीत के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की सुदामा के प्रति मित्रता के भाव को दर्शाया गया। छात्रों ने एकल व सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर गीता को आत्मसात करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व पार्षद कुलदीप गांधी, रोहतास शर्मा, अर्चना अग्रवाल, डीपीसी जलधीर कलकल, कृष्णा धवन सहित गणमाण्य लोग मौजूद रहे।