फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

गायों की दुर्दशा पर गोसेवक ने दशहरा को प्राण त्यागने की दी चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
फोटो =36 गोसेवक मनोज आर्य। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। लंपी वायरस से मर रही गायों की सुध नहीं लिए जाने पर गोसेवक एवं जेबीटी शिक्षक मनोज आर्य ने दशहरा के दिन अपने प्राण त्यागने की चेतावनी प्रशासन को दी है। वहीं, इसे लेकर शनिवार को भी किला मैदान परिसर में गोसेवकों ने धरना दिया। सरकार व प्रशासन से गायों की सुध लिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

गोसेवक मनोज आर्य ने बताया कि अगर प्रशासन व सरकार ने गायों की सुध नहीं ली तो वह दशहरा के दिन दोपहर 12 बजे लघु सचिवालय में अपने प्राण त्याग देगा। इसके लिए उसे इच्छामृत्यु की जरूरत नहीं है। वह गो भक्त होने के नाते यह कदम उठाने को विवश होने जा रहा है। मनोज आर्य ने बताया कि उसने गोचर भूमि की मांग के लिए भी कई दिनों तक संघर्ष किया था। अब लंपी वायरस से गायों के बचाव के लिए वह फैसला ले रहा है। मनोज आर्य ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि गायों के लिए आइसोलेेशन बनाया जाए। हेल्पलाइन की व्यवस्था की जाए। बीमार गायों के लिए एंबुलेंस की सुविधा हो। पशुपालन विभाग की टीमें गठित होनी चाहिए ताकि समय रहते गायों का उपचार हो सके।
विज्ञापन

वहीं, किला मैदान में विभिन्न संगठनों से जुड़े हुए गोभक्तों का धरना व भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। किसान सभा जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह कुंगड़ ने अपना समर्थन समिति सदस्यों को दिया। शनिवार को सांकेतिक भूख हड़ताल पर कृष्ण फौगाट व रामौतार आर्य बैठे। लोगों ने प्रशासन व सरकार की कार्यप्रणाली के प्रति गहरी नाराजगी प्रकट की। कृष्ण फौगाट ने कहा कि सरकार व विभाग करोड़ों रुपये की योजनाएं शुरू करने का दावा करती हैं लेकिन गायों की सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण ने कहा कि अगर सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इस अवसर पर संजीव तक्षक, अनुज आर्य, सत्यवान आर्य, गौरव हिंदू, नवीन योगी, सुमित शर्मा, ईश्वर शर्मा, मनोज सिंघला, परमानंद, ब्रहमानंद, जगबीर घसौला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed