{"_id":"63237ca1a6248c68160125b0","slug":"charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-hsr642006764","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंपी वायरस: छह और गायों ने तोड़ा दम, 10 संक्रमित मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंपी वायरस: छह और गायों ने तोड़ा दम, 10 संक्रमित मिली
विज्ञापन
फोटो-= 08 शहर में संक्रमितों के खिलाफ अभियान चलाते पशु पालन विभाग के अधिकारी।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिला में लंपी वायरस से वीरवार को छह और गायों की मौत हो गई। अब इस बीमारी से मौत का आंकड़ा 47 पहुंच गया है। वीरवार को 10 नए केस भी सामने आए हैं। अब तक 544 संक्रमित में से 260 गाय ठीक हो चुकी हैं। पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. जसवंत जून ने वीरवार को गांव कोहलावास-लांबा स्थित गो चिकित्सा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वहीं, शहर में अफ्रीकन स्वाइन फीवर से अब तक 255 सूअरों की मौत हो चुकी है। अब इन क्षेत्रों में विभाग दवा का छिड़काव करवाएगा ताकि संक्रमण पर अंकुश लग सके। शेष रहे सूअरों को मारने के लिए विभाग ने वैक्सीन मंगवा ली हैं लेकिन जो सूअर बचे हुए हैं वे फिलहाल स्वस्थ हैं। ऐसे में विभाग इन सूअर के पहले सैंपल लेगा और जांच रिपोर्ट आने के बाद अगला कदम उठाया जाएगा। वैसे जिला में 1732 सूअर हैं लेकिन शहर में ही इस बीमारी का ज्यादा प्रकोप देखने में आ रहा है। गांवों में सूअरों की संख्या काफी कम है।
पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. जसवंत जून ने बताया कि लंपी वायरस का प्रकोप धीरे-धीरे कम होता जा रहा है और स्थिति अब नियंत्रण में है। वायरस फैलाव व मौत का आंकड़ा कम होने लगा है। स्वस्थ होने की दर भी बढ़ने लगी है। आने वाले कुछ दिन में हालात सामान्य होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि गोशालाओं में हालात सामान्य हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार को बाढड़ा, बधवाना व झोझू कलां 400 गायों को वायरस बचाव के लिए वैक्सीन लगाई है। विभाग ने दो हजार वैक्सीन और मंगवाई है। विभाग 38 हजार 400 वैक्सीन पहले लगा चुका है।
विज्ञापन
सूअर मीट शॉप करवाई बंद : नोडल अधिकारी
पशुपालन विभाग के नोडल अफसर एसडीओ डॉ. तुलसीराम ने बताया कि शहर के रंगीला मंदिर एरिया, कबीर बस्ती, रविदास बस्ती व आसपास के एक किलोमीटर की परिधि में दवा का छिड़काव किया जाएगा ताकि सूअरों में संक्रमण न फैलने पाए। उन्होंने बताया कि इस बीमारी के चलते सूअर के मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सूअर मीट की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। सूअरों को बाहर लाने व ले जाने पर रोक लगा रखी है।