{"_id":"662e78cf42af6ab4eb0b29d2","slug":"charkhi-dadri-khaps-have-decided-to-hit-through-votes-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: खापों ने लिया वोट की चोट मारने का फैसला, पांच मई को होगी 36 बिरादरी की महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri: खापों ने लिया वोट की चोट मारने का फैसला, पांच मई को होगी 36 बिरादरी की महापंचायत
Sun, 28 Apr 2024 11:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:34 PM IST
सार
बाबा स्वामी दयाल धाम पर रविवार को सर्वजातीय एवं सर्वखापीय पंचायत हुई। सात खापों समेत किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। पांच मई को 36 बिरादरी की महापंचायत आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
दादरी के बाबा स्वामी दयाल धाम पर आयोजित पंचायत में अपनी बात रखता वक्ता।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी में जिले की खापों ने लोकसभा चुनाव में किसान विरोधी ताकतों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बाबा स्वामी दयाल धाम पर रविवार को हुई जिलास्तरीय सर्वजातीय एवं सर्वखापीय महापंचायत में किसान विरोधी संगठनों को वोट की चोट मारने का फैसला लिया गया। इसके लिए पांच मई को 36 बिरादरी की महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
फौगाट खाप-19 की अगुवाई में स्वामी दयाल धाम पर सर्वखापीय पंचायत हुई। पहले विभिन्न खापों और जनसंगठनों के पदाधिकारियों ने विचार रखे और आगामी रूपरेखा तैयार करने के लिए सुझाव भी दिए। पंचायत में 30 अप्रैल को दादरी में प्रस्तावित रैली में जाकर काले झंडे दिखाने का सुझाव दिया। हालांकि डेढ़ घंटे चले मंथन के बाद निर्णय लिया गया कि रैली का विरोध नहीं, बहिष्कार करेंगे और गांवों में जाकर इसके लिए लोगों से भी अपील की जाएगी।
विज्ञापन
एक खाप के पदाधिकारी पर नाम लिए बिना कसा तंज
पंचायत के दौरान जिले की एक बड़ी खाप के पदाधिकारी पर एक वक्ता ने तंज कसा। नाम लिए बिना उक्त वक्ता ने कहा कि पहले तो भैंस और प्लॉट की बिक्री की जाती थी, लेकिन अब तो लोगों को भी बेचा जाने लगा है। उसने उनकी खाप में वर्षों तक एक ही व्यक्ति के पास प्रधानी रहने की परंपरा तोड़ने का सुझाव सर्वखाप महापंचायत में देने की बात भी कही। बैठक में फौगाट खाप-19 से बलवंत नंबरदार, सुरेश फौगाट, श्योराण खाप-25 से बिजेंद्र बेरला, राजकुमार हड़ौदी, सतगामा खाप से जगबीर, योगेश इमलोटा, पंवार खाप से मास्टर महाबीर, चिड़िया खाप से राजबीर शास्त्री, हवेली खाप से प्रभुराम गोदारा समेत सांगवान खाप से जुड़े कई लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
महापंचायत में लिए जाएंगे ये फैसले
खाप फौगाट-19 के प्रधान बलवंत फौगाट ने बताया कि पांच मई को जिले में होने वाली महापंचायत में आगामी लोकसभा चुनाव में वोट की चोट के लिए 36 बिरादरियों के साथ चर्चा की जाएगी। महापंचायत में समितियां गठित की जाएंगी जो शहर के हर वार्ड और गांवों में जाकर लोगों से किसान विरोधी दलों को सबक सिखाने की अपील करेंगी।