फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri AQI 517

517 एक्यूआई रहा प्रदूषण का स्तर, स्मॉग छाने से रही आंखों में जलन की शिकायत

Mon, 09 Nov 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Charkhi Dadri AQI 517
रेवाड़ी-भिवानी रेलवे ट्रैक पर दोपहर के समय छाया स्मॉग। - फोटो : CharkhiDadri
जिले में रविवार को हवा की स्थिति बेहद खराब रही। प्रदूषण का स्तर 517 एक्यूआई तक पहुंच गया और दिनभर आसमान में स्मॉग की चादर छाई रही। प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड के मानकों के अनुसार रविवार को शहर की हवा की स्थिति गंभीर रही। आसमान में छाई प्रदूषण की चादर से लोगों को आंखों में जलन की शिकायत भी रही। गत 20 अक्तूबर के बाद से ही जिले में प्रदूषण का स्तर 300 से पार चल रहा है। नवंबर की अगर बात करें तो अब तक तीन बार प्रदूषण का स्तर 400 का आंकड़ा पार कर चुका है। रविवार को जिले का एक्यूआई 517 रहा जिसके चलते दिनभर प्रदूषण का प्रकोप देखने को मिला। रविवार को 11 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के बाद भी आसमान से स्मॉग की चादर नहीं हटी।
विज्ञापन

वहीं, स्वास्थ्य विभाग हवा की स्थिति को स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद खराब मान रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर को देखते हुए श्वास रोगियों और बच्चों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी है। डिप्टी सीएमओ संजय गुप्ता ने बताया कि स्मॉग के चलते आंखों में जलन की शिकायत लोगों में बनी हुई है। उन्होंने कहा कि बाजार से घर आते ही लोग सबसे पहले ठंडे पानी से आंखों को धोएं और श्वास रोगी अपने घरों के अंदर ही रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed