फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri: 17 thousand farmers did not get KYC done, installment of PM Samman Nidhi will be stopped

चरखी दादरी : 17 हजार किसानों ने नहीं करवाई केवाईसी, रुकेगी पीएम सम्मान निधि की किस्त

Wed, 18 Oct 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Charkhi Dadri: 17 thousand farmers did not get KYC done, installment of PM Samman Nidhi will be stopped
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कार्यालय। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से भविष्य में 17 हजार किसान वंचित रह सकते हैं। इन किसानों ने सरकार के निर्देशानुसार अभी तक केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है। इसके चलते इन किसानों को ये प्रक्रिया जल्द पूरी न करने पर योजना के तहत मिलने वाली 2000 रुपये की किस्त से वंचित रहना पड़ सकता है।
बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना 3 किस्तों में कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। जिले में करीब 66 हजार किसान इस योजना का लाभ लेने के पात्र हैं, लेकिन 17 हजार किसानों की केवाईसी लंबित है। किसानों को अगली किस्त का पैसा इसी माह बैंक खातों में मिलना है।
विज्ञापन

वहीं, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डाॅ. बलवंत सहारण ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के पात्र किसानों को पिछली किस्त जुलाई माह में मिली थी और अगली किस्त इसी महीने में मिलने वाली है। लेकिन जिले के लगभग 66 हजार पात्र किसानों में से 17 हजार किसानों की किस्त रुक सकती है। इन किसानों ने अभी तक केवाईसी नहीं करवाई है, जिसके कारण इनको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वेरिफिकेशन प्रक्रिया जल्द पूरी करें किसान
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. बलवंत सहारण ने बताया कि जिन किसानों ने केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है वो जल्द से जल्द इसे पूरी करें। इसके तहत आधार से खाता लिंक करवाने और जमीन की वेरिफिकेशन करवाना भी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed