{"_id":"65d2752bd5b1b12663097f45","slug":"charakhi-dadari-news-haryana-news-charkhidadri-news-c-21-hld1018-324407-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: किसान आंदोलन के समर्थन में 10 किमी तक निकाला ट्रैक्टर मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: किसान आंदोलन के समर्थन में 10 किमी तक निकाला ट्रैक्टर मार्च
Mon, 19 Feb 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
किसान आंदोलन के समर्थन में बाढड़ा में रैली निकालते किसान संगठनों के पदाधिकारी।
बाढड़ा। कस्बे में रविवार को किसान संगठनों ने किसान आंदोलन के समर्थन में 10 किलोमीटर तक ट्रैक्टर मार्च निकाल कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। इसके बाद एमएसपी की गारंटी कानून और अन्य मांगों को जल्द लागू करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन बीडीपीओ मनोज कुमार को सौंपा।
किसान सभा के प्रधान मास्टर रघुवीर सिंह ने कहा कि हरियाणा और पंजाब की सीमा पर किसानों के साथ अन्याय, अत्याचार किया गया है। हरियाणा पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज की। किसानों के अधिकारों पर कुठाराघात किया जा रहा है। किसानों पर झूठे मुकदमे बनाए जा रहे हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के पिछले आंदोलन में एमएसपी पर ठोस कानून बनाने की बात कही थी लेकिन कई माह बाद भी इस घोषणा को पूरा नहीं किया गया है।
उन्होंंने कहा कि किसान संगठनों के अगले आदेश पर बाढड़ा खंड से हर परिवार से इस आंदोलन में किसान बढ़-चढ़ कर भाग लेगा। किसान नेता राजेश गोपी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों से टकराव के बजाय उनकी मांगों को शीघ्र पूरा करे।
विज्ञापन
पुलिस ने किसानों पर अत्याचार की सारी सीमाएं लांघते हुए निहत्थे किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे हैं। इसकी किसान निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज करने वालों पर मुकदमे दर्ज होने चाहिए। किसानों की मांगें न मानने पर क्षेत्र के किसान संगठन बाढड़ा तहसील का घेराव करेंगे।
- ट्रैक्टर मार्च में ये रहे शामिल
ट्रैक्टर यात्रा में पूर्व चेयरमैन राम सिंह गोपी, देवराज शर्मा, महावीर शर्मा, आनंद वालिया, राजू मान, होशियार सिंह स्वामी, मांगेराम स्वामी, रमेश दलाल, लक्ष्मीकांत शर्मा, सूरजमल, मांगेराम, कृष्ण स्वामी, धर्मपाल बाढड़ा आदि मौजूद रहे।