फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Character building camp organized

Charkhi Dadri News: गांव बिलावल में व्यायाम प्रशिक्षण एवं चरित्र निर्माण संस्कार शिविर आयोजित

Sun, 01 Dec 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 01 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Character building camp organized
गांव बिलावल में आर्यवीर दल ओर से आयोजित व्यायाम प्रशिक्षण एवं चरित्र निर्माण संस्कार शिविर में
झोझूकलां। आर्यवीर दल ओर से गांव बिलावल में व्यायाम प्रशिक्षण एवं चरित्र निर्माण संस्कार शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसके तीसरे दिन व्यायाम शिक्षक नारायण आर्य एवं योग सहायक योगेश सांगवान ने विद्यार्थियों को नियुद्धम एवं आत्मरक्षा संबंधी गतिविधियों का अभ्यास करवाया।
विज्ञापन

स्वामी सच्चिदानंद ने संकल्प को सफलता की जननी बताया। उन्होंने कहा कि बुद्धि, विचार और दृढ़-भावना से परिष्कृत होने के बाद इच्छाएं संकल्प बन जाती हैं। उद्देश्य पूर्ति के लिए इच्छा की अपेक्षा संकल्प अधिक प्रबल है। संकल्प वह इच्छाशक्ति है जो भयंकर व्यवधान और विकट परिस्थितियों के बीच भी सफलता की मंजिल तक पहुंचा देती है।
विज्ञापन

अनेक संकल्प-विकल्प इस सूक्ष्म जगत में विद्यमान हैं और उनका लाभ मनुष्य को तभी मिल पाता है जब पूर्ण मनोयोगपूर्वक एक उद्देश्य की पूर्ति के लिए व्यक्ति प्रवृत्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संकल्प के अभाव में शक्ति का कोई महत्व और मूल्य नहीं होता। यह भी सत्य है कि शक्ति के अभाव में संकल्प भी पूर्ण नहीं होते। संकल्प के साथ शक्ति को मिलना एक कला है। केवल वे ही इच्छाएं पूर्ण होती हैं जो सशक्त प्रयासों से भी परिपूर्ण हों।

दृढ़ निश्चयी और उद्देश्य निष्ठ व्यक्ति जीवन की विषम परिस्थितियों के बीच भी अपना मार्ग खोज लेते हैं। साधन का अभाव या प्रतिकूल परिस्थितियां उन्हें रोक नहीं सकतीं। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रेम सिंह, अध्यापक प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, नरेश कुमार, रविंद्र, मांगेराम, धर्मेंद्र, दीपिका, रेखा, सुनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed