फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Changed weather is beneficial for crops but take care of health

Charkhi Dadri News: बदला मौसम फसलों के लिए लाभकारी पर स्वास्थ्य का रखें ध्यान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Changed weather is beneficial for crops but take care of health
बस स्टैंड पर बच्चे को शॉल ओढाकर ठंड से बचाव करती महिला।
चरखी दादरी। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से मौसम शुष्क एवं साफ बना हुआ है। सुबह के समय हल्का कोहरा छा रहा है। दिन के समय धूप खिलने से ठंड का असर इतना नहीं बढ़ पा रहा है। सुबह के समय ओस पड़ रही है। जो कि फसलों के काफी लाभकारी है। सुबह-शाम के समय ठंड पड़ रही है, वहीं दिन में मौसम गर्म रहता है।
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 25.1 व न्यूनतम 17.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 24.9 व न्यूनतम 16.7 डिग्री रहने के आसार हैं। पिछले तीन दिनों को तापमान देखें तो ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं नहीं आया। अधिकतम 25 और 24 के बीच में रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान में काफी उता-चढ़ाव हो रहा है। शनिवार को जहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया था वहीं रविवार को यह 5 डिग्री उछाल के साथ 17.4 पर पहुंच गया।
विज्ञापन


फसलों के लिए यह मौसम लाभकारी

बारिश के बाद यह मौसम रबी की फसलों के लिए बेहद अनुकूल माना जा रहा है। मौसम में बदलाव 28 से 30 नवंबर के बीच हुई बारिश के बाद भी आया है। रबी की फसलों में मौसम के बदलाव से सीधे तौर पर फायदा पहुंचा है। गत दो दिन से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि के तापमान में थोड़ी गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेहत का रखें ध्यान

मौसम में बदलाव आने पर खासकर बुजुर्गाें व बच्चों को सावधानी बरतने की जरूरत है। सर्दी में खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। चिकित्सकों की सलाह है कि दिन में कम से कम 20 मिनट शरीर को धूप अवश्य लगाएं इससे शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होगी। क्योंकि सर्दी के मौसम में इस विटामिन की कमी ज्यादा बनी रहती है। इसकी कमी से हडि्डयों से जुड़े अन्य कई प्रकार के रोग भी जकड़ लेते हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि इस मौसम में ठंडे पेय पदार्थों का सेवन न करें। शरीर का तापमान अनुकूल बनाए रखना जरूरी है। पौष्टिक एवं संतुलित भोजन का सेवन करना चाहिए। सुबह सैर के लिए निकलते समय ऊनी वस्त्र अवश्य पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed