फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Change in route of Narnaul-Chandigarh bus service, 10 villages will benefit

Charkhi Dadri News: नारनौल-चंडीगढ़ बस सेवा के रूट में किया बदलाव, 10 गांवों का मिलेगा लाभ

Tue, 05 Mar 2024 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 05 Mar 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Change in route of Narnaul-Chandigarh bus service, 10 villages will benefit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। रोडवेज डिपो अधिकारियों ने नारनौल-चंडीगढ़ बस सेवा के रूट में बदलाव किया है। अब यह बस चंडीगढ़ से चलने के बाद दादरी बस स्टैंड होते हुए नारनौल पहुंचेगी, जबकि पहले बस एनएच-152 डी के जरिये चंडीगढ़ से सीधा नारनौल पहुंचती थी। इस फेरबदल से रोहतक रोड के दस गांवों के साथ रात के समय दादरी से नारनौल जाने वाले यात्रियों को भी फायदा होगा।

चंडीगढ़ से यह बस शाम साढ़े सात बजे चलती है। पहले यह बस वाया एनएच 152 डी होते हुए नारनौल पहुंचती थी, लेकिन अब यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर इसके रूट में फेरबदल किया गया है। यह बस खेरड़ी के समीप एनएच-152 डी से नीचे उतरेगी और बौंदकलां होते हुए पहले दादरी बस स्टैंड पहुंचेगी और फिर यहां से यात्रियों को लेकर नारनौल पहुंचेगी। रूट बदलने से अब बौंदकलां, सांवड़, सांजरवास, हिंडोल, लांबा, कोहलावास, सौंप, कासनी, मिसरी, जयश्री, मिर्च व कमोद गांव के यात्रियों को राहत मिलेगी। इससे पहले उन्हें दादरी आना पड़ता था और फिर यहां से वाहन पकड़कर अपने गांव पहुंचते थे। रोडवेज निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि रूट में फेरबदल की कागजी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed