{"_id":"66f4ac4f36221cf1640b2a46","slug":"change-in-half-yearly-exam-datesheet-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-123928-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: राजकीय स्कूलों में शुरू हुई अर्धवार्षिक परीक्षा की समयसारिणी में फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: राजकीय स्कूलों में शुरू हुई अर्धवार्षिक परीक्षा की समयसारिणी में फेरबदल
Thu, 26 Sep 2024 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा::
पेज 4 की प्रस्तावित लीड:
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने किया है फेरबदल, 4 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा अब होगी 10 अक्तूबर को
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्रदेश के सभी राजकीय स्कूलों में आयोजित की जा रही अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तिथियों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शिक्षा विभाग निदेशालय की ओर से फेरबदल किया गया है। नई तिथि के अनुसार कक्षा ग्यारहवीं की 28 सितंबर को होने वाली परीक्षा अब 9 अक्तूबर को होगी।
इसी प्रकार, कक्षा बारहवीं की चार अक्तूबर को होने वाली परीक्षा अब 10 अक्तूबर को आयोजित होगी। वहीं, 28 सितंबर को होने वाली छठी कक्षा की परीक्षा अब आठ अक्तूबर को करवाई जाएगी। इसी प्रकार, कक्षा आठवीं की परीक्षा जो 4 अक्तूबर को होनी थी वह 7 को होगी। कक्षा नौवीं व दसवीं की 28 सितंबर को होने वाली परीक्षा भी अब सात अक्तूबर को करवाई जाएगी।इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।
विदित रहे कि 24 सितंबर से कक्षा छठी से 12वीं तक विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से सितंबर से अक्तूबर तक विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं करवाने की समयसारिणी चंडीगढ़ निदेशालय की ओर से जारी की गई है। इसके तहत ही विद्यार्थियों की परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। अब तक कक्षा ग्यारहवीं का फाइन आर्ट, मनोविज्ञान व संगीत विषय का पेपर हो चुका है। इसी प्रकार कक्षा बारहवीं के कंप्यूटर साइंस व भूगोल की परीक्षा संपन्न हो चुकी है।
विज्ञापन
निदेशालय की ओर से सभी स्कूल मुखियाओं को परीक्षा संपन्न होने पर परीक्षा में प्राप्त सभी विद्यार्थियों के अंक अवसर एप पर अपलोड करने के निर्देश हैं। बता दें कि एक अप्रैल से शिक्षा सत्र शुरू हुआ था। बीच में एक से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहा। इसके बाद जुलाई से पढ़ाई कार्य शुरू हुआ है।
- फाइनल परीक्षा के लिए होगा विद्यार्थियों का मूल्यांकन
अब आधा सत्र व पाठ्यक्रम पूरा होने पर विभाग अर्धवार्षिक परीक्षाएं करवा रहा है। इससे विद्यार्थियों का फाइनल परीक्षा के लिए मूल्यांकन किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों की कमजोर व मजबूत विषयों का पता चल सकेगा और शिक्षक विषय के अनुसार अपने विद्यार्थियों पर अधिक ध्यान देकर उन्हें फाइनल परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास करवाने पर जोर दे सकेंगे।
- परीक्षा में टीमें रोकेंगी नकल
परीक्षा की नकल रोकने के लिए डीईओ ने खंडस्तर पर परीक्षा की मॉनिटरिंग टीमें गठित कर रखी हैं। ये टीमें परीक्षाओं की मॉनिटरिंग कर रही हैं। नकल की रोकथाम के लिए उचित कदम उठाए गए हैं।
वर्सन:
शिक्षा निदेशालय की ओर से चुनाव की वजह से परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है। नई तिथि के अनुसार कक्षा ग्यारहवीं की 28 सितंबर को होने वाली परीक्षा अब 9 अक्तूबर को होगी। इसी प्रकार कक्षा बारहवीं की चार अक्तूबर को होने वाली परीक्षा अब 10 अक्तूबर को आयोजित होगी। अब तक सभी परीक्षाएं सही तरीके से संचालित करवाई गई हैं। परीक्षाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है।
-कृष्णा फोगाट, जिला शिक्षा अधिकारी, चरखी दादरी
फोटो-36
दादरी राजकीय स्कूल में कक्षा में बैठकर पढ़ाई करते विद्यार्थी। संवाद