फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Change in electricity supply schedule

Charkhi Dadri News: निगम ने 30 अप्रैल तक बिजली आपूर्ति की समयसारिणी में बदलाव

Fri, 19 Apr 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 19 Apr 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Change in electricity supply schedule
चरखी दादरी। बिजली निगम ने 30 अप्रैल तक बिजली आपूर्ति की समयसारिणी में बदलाव किया है। उसके बाद पुरानी समयसारिणी के अनुरूप ही बिजली आपूर्ति की जाएगी। यह बदलाव अर्धशहरी क्षेत्रों के लिए किया गया है जबकि शहरों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति जारी रहेगी।
विज्ञापन

बदलाव के तहत अर्धशहरी क्षेत्रों में सुबह छह से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति की जा रही है। कंहेटी, सरूपगढ़, सांतौर आदि पंचायतों ने निगम को दिन के समय बिजली आपूर्ति बंद रखने का लिखित आवेदन पत्र दिया है। नई समयसारिणी के अनुसार समसपुर और ढाणी फौगाट फीडर से दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति की जा रही है। इसी प्रकार गांव रामनगर, कपूरी, बलकरा मौड़ी क्षेत्र से सटे कई गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है। ये गांव जगमग योजना में शामिल हैं।
विज्ञापन

घसौला सब स्टेशन के अधीन कई गांवों में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे बिजली आपूर्ति की जा रही है। गांव पातुवास, चिड़िया, खोरड़ा, दातौली, मकड़ाना, महराणा और आसपास के गांवों में दिन में आपूर्ति बंद की गई है। इसी प्रकार बाढड़ा और झोझूकलां खंड में भी दिन में आपूर्ति बंद करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्षेत्रों में बिजली चालित नलकूप की संख्या ज्यादा है। नलकूप के लिए अब दिन की बजाय रात को आठ घंटे आपूर्ति की जा रही है। अब 30 अप्रैल के बाद पुरानी समयसारिणी के अनुसार ही बिजली आपूर्ति की जाएगी। पुरानी समय सारिणी के अनुसार अर्धशहरी क्षेत्र को 16 घंटे बिजली दी जाती है। इसके तहत कहीं सुबह छह से शाम छह बजे और कहीं दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक आपूर्ति की जाती है।
पिछले 5 साल में बढ़ी है क्षमता
जिले में शहर के अलावा झोझूकलां, बाढड़ा, अटेला कलां आदि बिजली खंड हैं। पूरे जिले को इन खंड में बांटा गया है। इनमें लगे 90 फीडर और 11,170 ट्रांसफार्मर के जरिये बिजली आपूर्ति की जाती है। शहर में दो बिजलीघर हैं। गांव मोरवाला, कमोद, घसोला, मकड़ाना, मकड़ानी, झोझूकलां, बेरला, बाढड़ा, अटेला, पैंतावास और रूदड़ौल आदि गांवों में भी बिजलीघर बने हैं। इन सभी की क्षमता पिछले पांच साल में दोगुना तक बढ़ा दी गई है। गांव रानीला, गोठड़ा और पांडवान में नए बिजलीघर प्रस्तावित हैं। अब गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में बिजली और पानी दोनों प्रमुख समस्याएं बढ़ रहीं हैं। संबंधित संस्थान इस दिशा में सजगता से काम कर रहे हैं ताकि लोगों को बिजली-पानी का संकट न झेलना पड़े।


कोट वर्जन:

फसल कटाई के कारण 30 अप्रैल तक बिजली आपूर्ति की समयसारिणी में बदलाव किया गया है। उसके बाद पुरानी समयसारिणी के अनुसार ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी, जबकि जगमग योजना के तहत अर्धशहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। - प्रवीन कुमार, जेई, बिजली निगम।



फोटो - 02
दादरी शहर स्थित बिजली सब स्टेशन का पावर ग्रिड। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed